उन्होंने आगे बताया, "अब मैं अपने जीवन में बहुत सारी चीजें करती हूं। मैं कुछ पागलपन भरे साहसिक काम करती हूं, मैं बहुत स्कूबा डाइविंग करती हूं, पढ़ती हूंं, और मैं हर समय गाती रहती हूं। मैं हर समय स्टूडियो में रहती हूंं। आजकल मेरे जीवन में इतना कुछ हो रहा है कि मैंने सोचा कि अब समय आ गया है कि मैं अपने जीवन में जो कुछ भी करती हूंं,वह सब अपने फैंस के साथ शेयर करूं, और मैं अब इसके लिए तैयार हूं।''