एक प्रशंसक ने ऑनलाइन अपना रोष जताते हुए कार्यक्रम की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे। उसने लिखा, “दिलजीत अद्भुत थे, लेकिन उनका कॉन्सर्ट नहीं था। इतना भुगतान करने के बाद भी, हमें बेहद लंबा इंतजार करना पड़ा। शाम 5:30 बजे तक गेट नहीं खुले और फिर कॉन्सर्ट रात 8 बजे तक शुरू नहीं हुआ। शाम 5 से 7 बजे तक बस विज्ञापन ही थे, जिसमें कोई ओपनिंग एक्ट नहीं था।”