बॉलीवुड

राघव के BJP जॉइन करने के बीच परिणीति का वायरल हुआ पुराना बयान, शादी पर कही थी बड़ी बात

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा भी पति राघव चड्ढा की वजह से सुर्खियों में हैं। उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि उन्हें कैसा जीवनसाथी चाहिए और बाद में उन्होंने राघव चड्ढा से शादी कर ली थी।

2 min read
Apr 25, 2026
Parineeti chopra old video viral never marry a politician raghav chadha quit AAP and joins bjp
परिणीति चोपड़ा का शादी को लेकर पुराना वीडियो हुआ वायरल

Parineeti Chopra On will not Marriage With Politician: इस समय भारत की राजनीति में हंगामा मचा हुआ है, बीते दिन आम आदमी पार्टी को छोड़कर राघव चड्ढा ने बीजेपी जॉइन कर ली है। जिसके बाद से बॉलीवुड सितारों से लेकर आम जनता तक खुश भी हो रही है तो कई इस मामले पर भड़ास भी निकाल रहे हैं। हर कोई जानता है कि कुछ समय पहले 'आप' ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटा दिया था, जिसके बाद लोगों ने उनकी पत्नि परिणीति चोपड़ा पर भी बातें बनाना शुरू कर दिया था, लेकिन एक्ट्रेस ने मुश्किल समय में भी अपने पति का साथ नहीं छोड़ा और उनके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी रहीं। अब इसी बड़े राजनीतिक उलटफेर के बीच, सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों को यह कहने पर मजबूर कर दिया है कि 'समय का पहिया कैसे घूमता है।'

परिणीति ने शादी को लेकर कही थी ये बात (Parineeti Chopra On will not Marriage With Politician)

वायरल वीडियो उस समय का है जब परिणीति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी एक फिल्म का प्रमोशन कर रही थीं। इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह किस वह असल जिंदगी में किस तरह के इंसान से शादी करना चाहेंगी? तो उन्होंने साफ लहजे में कहा था, "समस्या यह है कि मैं कभी किसी राजनेता से शादी नहीं करना चाहती। दुनिया में बहुत सारे अच्छे ऑप्शन मौजूद हैं, लेकिन पॉलिटिशियन मेरी लिस्ट में कभी नहीं होंगे।"

उसी इंटरव्यू में परिणीति ने अपने 'मिस्टर राइट' की खूबियां भी बताई थीं। उन्होंने कहा था कि उन्हें ऐसा जीवनसाथी चाहिए जो 'सेल्फ-मेड' हो, जिसका सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा हो और जिसे समुद्र और डाइविंग का शौक हो। इत्तेफाक देखिए, राघव चड्ढा न केवल एक सफल राजनेता हैं, बल्कि परिणीति की बताई अन्य खूबियों पर भी खरे उतरते हैं, शायद इसीलिए एक्ट्रेस ने अपने पुराने वादे को दरकिनार कर राघव को हमसफर चुना।

परिणीति और राघव ने की थी साथ में पढ़ाई (Parineeti Chopra Marriage With Raghav Chadha)

राघव और परिणीति की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। दोनों ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में साथ पढ़ाई की थी। सालों की दोस्ती और फिर डेटिंग के बाद, सितंबर 2023 में उदयपुर के 'द लीला पैलेस' में दोनों ने शाही अंदाज में शादी की। मनीष मल्होत्रा के लहंगे और अपने ही गाए गाने पर परिणीति की ग्रैंड एंट्री ने उस शादी को यादगार बना दिया था।

बेटे 'नीर' के साथ नई शुरुआत

राजनीतिक उथल-पुथल के बीच यह कपल अपनी निजी जिंदगी में एक बेहद खूबसूरत दौर से गुजर रहा है। अक्टूबर 2025 में परिणीति और राघव एक प्यारे से बेटे के माता-पिता बने। उन्होंने अपने बेटे का नाम 'नीर' (Neer) रखा है, जो परिणीति के 'नी' और राघव के 'र' (r) से मिलकर बना है।

आज भले ही राघव चड्ढा ने अपनी राजनीतिक विचारधारा बदल ली हो और परिणीति का पुराना बयान वायरल हो रहा हो, लेकिन फैंस के लिए यह कपल आज भी 'मेड फॉर ईच अदर' ही है। सोशल मीडिया पर लोग जहां राघव के बीजेपी में जाने पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं परिणीति के उस पुराने वीडियो को शेयर कर मजे भी ले रहे हैं।

Published on:
25 Apr 2026 03:12 pm