फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के प्रमोशन के दौरान की है ये घटना
इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रहे हैं। हाल में इसी प्रमोशन के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी खबर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
दरअसल परिणीति चोपड़ा ने मजाक-मजाक में अर्जुन कपूर को थप्पड़ मार दिया। यह बात अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। दरअसल परिणीति चोपड़ा ने अर्जुन कपूर को प्यार से थप्पड़ मारा है। परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर सेट पर और अब प्रमोशन के दैरान काफी हंसी मजाक और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। परिणीति का ये थप्पड़ भी एक मजाक ही है। इससे पहले सोशल मीडिया पर दोनों की वीडियो फोटो वायरल हो चुकी है जिसमें दोनो काफी मस्ती करते हुए नजर आ चुके है।
View this post on Instagramnamaste england turns into Namaste Parineeti 🙏🏼😁 can we also take a moment to appreciate baba’s side profile? 😍🔥 #arjunkapoor #parineetichopra #namasteengland #abouttoday #ndtvcleanathon #param #jasmeet #arjuneeti #shenanigans #namaste #gottapromotethemovie #colorcoordinated #blueji #bollywood
इसी महीने रिलीज हो रही है फिल्म
बताते चलें कि परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की फिल्म नमस्ते इंग्लैंड इस महीने 19 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। नमस्ते इंग्लैंड फिल्म साल 2007 की सुपरहिट फिल्म नमस्ते लंदन की सीक्वल फिल्म है। परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर नमस्ते इंग्लैंड फिल्म से पहले इश्कजादे फिल्म में नजर आ चुके हैं। दोनों ही सेलिब्रेटीज अपनी इस अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं साथ ही को अपनी इस मूवी से काफी उम्मीदें हैं।