बॉलीवुड

‘तलाक हो जाएगा…’, 70 करोड़ का घर खरीदने पर इस फेमस एक्ट्रेस को पति ने दी थी धमकी, खुद किया खुलासा

Parmeet Sethi Threatened To Divorce Archana Puran Singh: एक फेमस हिंदी फिल्म एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने निजी जीवन की एक बात साझा की, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पति ने करीब 70 करोड़ रुपये के घर खरीदने के बाद धमकी दी थी कि तलाक हो जाएगा…
2 min read
• •
Oct 12, 2025
'तलाक हो जाएगा...', 70 करोड़ का घर खरीदने पर इस फेमस एक्ट्रेस को पति ने दी थी धमकी, खुद किया खुलासा
अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी (सोर्स: X)

Parmeet Sethi Threatened To Divorce Archana Puran Singh: कॉमेडियन-एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने अपनी हालिया इंटरव्यू में अपने जीवन के एक खास फैसले और घर से जुड़ा इमोशनल किस्सा शेयर किया है। बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट पर अर्चना ने बताया कि उन्होंने हमेशा एक बड़े बंगले में रहने की चाह रखी थी। दरअसल, एक ऐसा घर जिसमें कम-से-कम 7 कमरे हों और कैसे ये सपना हकीकत में बदला।

फेमस एक्ट्रेस को पति ने दी थी धमकी

अर्चना ने बताया कि वे और उनके पति परमीत सेठी ने जिस घर को पहली बार देखा था, वो तब बेहद महंगा था। तब उन्होंने उसे खरीदने से मना कर दिया था और वो घर उनके बजट से बाहर चला गया था। इसके कुछ साल बाद प्रॉपर्टी की कीमतें घटीं और वही घर फिर उनके सामने आया। तब अर्चना ने परमीत के घर खरीदने की बात मानी और दोनों ने लास्ट में वो घर खरीद लिया। साथ ही अर्चना पूरन सिंह ने अपने पति को पॉडकास्ट के बीच हंसी-ठिठोली करते हुए 'रेड फ्लैग' बोल दिया।

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी (सोर्स: X)

दरअसल, अब अर्चना ने ये बताया कि शुरू में वे दोनों दो अलग-अलग घर खरीदने की योजना बना रहे थे, लेकिन परमीत ने मजाकिया अंदाज में धमकी दी और कहा कि अगर ऐसा हुआ तो उनका रिश्ता खतरे में पड़ सकता है। पति ने उनसे हसकर कहा, 'तलाक हो जाएगा…पर इस पर अर्चना ने स्पष्ट किया कि ये सिर्फ मजाक था।'

एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

इतनी ही नहीं, एक्ट्रेस ने बताया कि 'जब वे पहली बार यहां रहने आए थे, तब ये घर बिल्कुल अलग दिखता था। दरअसल, जब हम पहली बार यहां आए थे, तब ये एक खाली जमीन थी। अब यहां बहुत हरियाली है लेकिन जब हम पहली बार यहां आए थे, तब ऐसा नहीं था। इस घर से इतनी सारी यादें जुड़ी हैं कि इसे बदलने का विचार मुझे एक खास एहसास कराता है।'

Updated on:
12 Oct 2025 01:56 pm
Published on:
12 Oct 2025 01:56 pm
Also Read
View All
मुश्ताक खान की उम्र और फिल्मों को लेकर गलत जानकारी पर बेटे ने तोड़ी चुप्पी, बताया कब आता है जन्मदिन

The Vvaan Review: हॉरर के साथ रोमांच का तड़का लगाती है सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’, पलक झपकाने का भी नहीं देती मौका

The Vvaan Twitter Reaction: सिद्धार्थ- तमन्ना की ‘वन’ देख किसी ने की छठ पूजा में आस्था की प्रशंसा, तो किसी ने बताया- मास्टपीस, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

‘सब कुछ ऊपरवाले की कृपा पर छोड़ दिया है’ ब्रह्मांड के रहस्यों और ईश्वर को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, हुआ वायरल

गोविंदा ने सोशल मीडिया पर उठे अफेयर के सवालों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- करिश्मा और रवीना संग भी गया हूं मंदिर