बॉलीवुड

मैंने बदला ले लिया… अफेयर और धोखाधड़ी के आरोपों के बीच पारुल गुलाटी आई करण औजला के सपोर्ट में

Karan Aujla Controversy: पारुल गुलाटी ने हाल ही में करण औजला के समर्थन में एक बयान दिया है, जब उन्हें अफेयर और धोखाधड़ी के आरोपों का सामना करना पड़ा।

2 min read
Jan 17, 2026
Karan Aujla Controversy (सोर्स: x @KarnAujla5)

Karan Aujla Controversy: पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों कथित तौर पर चीटिंग के आरोपों को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर चल रही इन सुर्खियों के बीच अब एक्ट्रेस पारुल गुलाटी ने इस पूरे मामले पर अपनी रिएक्शन दी है। 'किस किसको प्यार करूं 2' फेम एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए करण औजला का समर्थन किया और Ms Gori के जरिए लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

ये भी पढ़ें

तलाक के बाद अब काम को लेकर छलका माही विज का दर्द, बेटी तारा को लेकर कही ये बड़ी बात

तमाम आरोपों के बीच पारुल गुलाटी आई सिंगर के सपोर्ट में

पारुल गुलाटी ने वीडियो में बताया कि वो करण औजला से पहले भी मिल चुकी हैं और उनका अनुभव बिल्कुल अलग रहा है। साथ ही उन्होंने आगे बताया कि सोशल मीडिया पर जो बातें फैलाई जा रही हैं, उनमें सच्चाई नजर नहीं आती। एक्ट्रेस के अनुसार, बिना पुख्ता सबूत किसी पर ऐसे गंभीर आरोप लगाना सही नहीं है। इतना ही नहीं, अपने वीडियो के कैप्शन में पारुल ने लिखा, 'मैंने आज बदला ले लिया… अनफॉलो नहीं करना था, लेकिन अगर मेरा पार्टनर मेरे लिए ऐसा करता, तो मुझे उस पर बहुत गर्व होता।” इस लाइन ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया और लोग इसे अलग-अलग तरह से समझने लगे। कुछ फैंस ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया, तो कुछ ने इसे सीधा सपोर्ट बताया।

पारुल ने साफ किया कि वो किसी की प्राइवेट लाइफ में दखल नहीं देना चाहतीं, लेकिन झूठे आरोपों के खिलाफ बोलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ट्रायल के जरिए किसी की छवि खराब करना गलत है और लोगों को हर कहानी के 2 पहलू देखने चाहिए।

करण औजला की ओर से इन आरोपों पर कोई बयान नहीं

बता दें, इस वीडियो के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं। कुछ लोग पारुल की ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स इस बयान को लेकर बहस करते नजर आए। फिलहाल, करण औजला की ओर से इन आरोपों पर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। दरअसल, पारुल गुलाटी का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है।

Published on:
17 Jan 2026 02:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर