
डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की कॉमेडी से सराबोर फिल्म 'पटाखा' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इन दिनों फिल्म का पूरा स्टारकास्ट इसके प्रमोशन में बिजी है। हाल ही में इस मूवी पहला गाना 'बलमा...' और ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस गाने में आपको जबरदस्त देसी तड़का है देखने को मिला वहीं फिल्म का दूसरा गाना 'हैलो हैलो...' रिलीज हो चुका है। इसमें मलाइका आइटम नंबर करती हुई नजर आ रही हैं। आपको बता दें, इसमें मलाइका के जबरदस्त हॉट अंदाज देखने को मिल रहे हैं।
'मुन्नी बदनाम' वाला ठुमका
लंबे समय बाद मलाइका ने फिल्म 'पटाखा' फिर से उसी अंदाज में नजर आ रही हैं जिसमें उन्हें हमने 'मुन्नी बदनाम' में देखा था। मलाइका बॉलीवुड 'छैय्या छैय्या', 'मुन्नी बदनाम हुई' और 'अनारकली डिस्को चली' जैसे कई आइटम नंबर कर चुकी हैं। यह शायद पहली बार ही है कि मलाइका मखमली आवाज की जादूगर रेखा भारद्वाज के गाने पर आइटम नंबर करती नजर आ रही हैं। हालांकि इस गाने में आपको मलाइका का कॉस्ट्यूम देखकर फिर से ट्रेन की छत पर शाहरुख खान के साथ नाचती मलाइका जरूर याद आ जाएंगी। इस गाने में उनके डांस के कॉरियोग्राफर गणेश आचार्य हैं।
ऐसी है फिल्म की कहानी
अगर फिल्म 'पटाखा' की कहानी की बात की जाए तो इसमें दो ऐसी सगी बहनें नजर आएंगी, जो एक-दूसरे से हमेशा लड़ती झगड़ती नजर आती हैं लेकिन एक-दूसरे के बिना वह रह भी नहीं सकती हैं। इसमें 'दंगल गर्ल' सान्या मल्होत्रा और टीवी एक्ट्रेस राधिका मदान दोनों बहनों के किरदार में नजर आने वाली हैं। इनके अलावा सुनील ग्रोवर भी इसमें आपको एंटरटेन करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि यह फिल्म 28 सितम्बर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।