5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रणवीर ने चलती गाड़ी से ड्राइवर को लगाई फटकार, देखें वीडियो

रणवीर ने चलती गाड़ी से ड्राइवर को लगाई फटकार।
2 min read
Google source verification

image

Rahul Yadav

Sep 05, 2018

Ranveer Singh

Ranveer Singh

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वे अक्सर अपने कूल एटीट्यूड के चलते चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार उनके इस अंदाज का अलग रूप देखने को मिला है। एक शख्स ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया और लिखा रणवीर सिंह ने उनके साथ बदतमीजी से बात की। उस शख्स ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें रणवीर को साफ तौर से देखा जा सकता है। इसमें वह काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं और व्यक्ति को खूब लताड़ते हुए दिख रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि खतरनाक ड्राइविंग के कारण रणवीर ने इस शख्स को खरी खोटी सुनाई थी।

शख्स ने किया ट्विट

इस शख्स ने अपने ट्वीट में लिखा 'बदतमीज इंसान, बात करने की तमीज नहीं तुम जैसे इंसान को ये भी नहीं पता कि किसी की मां बहन के सामने गाली कौन देता है पागल इंसान अगर यही एटीट्यूड रहा तो जल्दी ही सड़क पर आ जाएगा। पहले लोगों से बात करने की तमीज सीख फिर हीरो बनना फ्लॉप एक्टर।'

अपकमिंग प्रोजेक्ट

अगर रणवीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में बात करें तो वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' में लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होगी इसके अलावा वह जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्वॉय' में भी काम रहे हैं। इस फिल्म में वह आलिया भट्ट के अपोजिट दिखेंगे, साथ ही वह कपिल देव की बायोपिक को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। यह फिल्म साल 1983 में हुए क्रिकेट विश्व कप पर आधारित है। यह अगले साल अप्रैल में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म को कबीर खान निर्देशित कर सकते हैं। वहीं हाल ही में करण जौहर ने भी अपनी फिल्म 'तख्त' का ऐलान किया है। यह मल्टीस्टारर फिल्म है। इसमें रणवीर के अलावा बॉलीवुड के तमाम सितारे अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग