दोनों ने इन फिल्मों में भंसाली के साथ किया काम:
भंसाली और सलमान ने 'खामोशी', 'हम दिल दे चुके सनम' और 'सांवरिया' जैसी फिल्में की हैं। वहीं दीपिका ने अपने कॅरियर की तीन बेहतरीन फिल्में, 'गोलियों की रासलीला रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत', संजय लीला भंसाली के निर्देशन में ही की है। फिलहाल सलमान 'भारत' फिल्म में व्यस्त हैं। इसके बाद वे 'दबंग 3' की शूटिंग शुरू करेंगे।