काजोल को इसलिए चाहते हैं फैन्स:
काजोल ने बताया अभिनय के अलावा उन्हें कविताएं लिखने और किताबें पढ़ने का भी शौक है। इसके अलावा वह कहती हैं उन्हें लगता है कि उनके फैन्स उन्हें इसलिए चाहते हैं क्योंकि वह कम फिल्में करती हैं। लेकिन जो भी फिल्में करती हैं उनकी कहानी दमदार होती है। वह सिर्फ फिल्में करने के लिए फिल्म नहीं करती है बल्कि उसे पूरी मेहनत से करती हैं। इसका मतलब है कि वह वैसी ही फिल्मों में काम करेंगी, जिसमें काम करना उन्हें अच्छा लगेगा। इसलिए वह इस बात का खास ख्याल रखती हैं कि वह कम फिल्में करें, लेकिन वहीं फिल्में करें जिसमें उन्हें यकीन हो।