बॉलीवुड अदाकारा पूजा बेदी का आज जन्‍मदिन है। पूजा बेदी उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपनी एक्टिंग से ज्यादा हॉटनेस को लेकर चर्चा में रहीं। हॉटनेस को लेकर पूजा बेदी ने हमेशा ही सुर्खियां बटोरीं।
90 के दशक में इस एक्ट्रेस ने न सिर्फ फिल्मों में अपनी हॉटनेस का तड़का लगाया बल्कि फोटोशूट के चलते भी इन्होंने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया था। इसी बीच उन्होंने एक विज्ञापन भी किया। जिसके चलते वह विवादों में घिर गईं।
अदकारा ने 1991 में फिल्म विष कन्या से डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद उन्हें एक एड ऑफर हुआ था। ये एड कॉन्डोम का था। इस एड में उनके साथ मार्क रॉबिंसन थे, जो अपने जमाने के सुपरमॉडल थे। एड में पूजा बेदी ने हॉटनेस की सारी हदें पार कर दी थीं।
उस समय के हिसाब से इसका कॉन्टेंट काफी बोल्ड था जिसके बाद दूरदर्शन ने इस विज्ञापन को बैन कर दिया था। एड को भले ही दूरदर्शन पर बैन कर दिया गया था, अन्य चैनलों पर इस एड ने खूब तहलका मचाया था, इसके बाद पूजा बेदी चर्चा में आ गई थीं। इसके चलते उनकी बोल्ड इमेज बन गई और उन्हें 90 के दशक की सेक्स सिम्बल का खिताब दे दिया गया था।
साल 2019 में पूजा बेदी ने एक बार फिर एक कॉन्डम ब्रैंड के लिए एंडोर्समेंट किया था। इस एंडोर्समेंट के दौरान पूजा बेदी महिलाओं के फेक ऑर्गैजम जैसे बोल्ड टॉपिक पर खुलकर चर्चा करती नजर आई थीं। साल 1994 में पूजा बेदी ने फरहान इब्राहिम फर्नीचरवाला से शादी की थी। इनके 2 बच्चे अलाया और उमर फर्नीचरवाला हुए। 2003 में दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद 2019 में पूजा ने मानेक कॉन्ट्रैक्टर से सगाई कर ली।