बॉलीवुड

‘अश्लील वीडियो’ मामले में गिरफ्तार हुई Poonam Pandey और उनके पति को मिली जमानत, पुलिस की रहेगी नज़र

गोवा में अश्लील वीडियो बनाते हुए गिरफ्तार हुई एक्ट्रेस पूनम पांडे ( Poonam Pandey ) और उनके पति सैम बॉम्बे ( Sam Bombay ) को जमानत दी दी गई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने ही 20-20 हज़ार बेल बॉन्ड के रूप में देने पड़े हैं। लेकिन अभी भी कपल को गोवा से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी गई है।

2 min read
Nov 06, 2020
Poonam Pandey And Her Husband Got Bail In Obscene Video Case

नई दिल्ली। एक्ट्रेस पूनम पांडे ( Poonam Pandey ) को लेकर कंट्रोवर्सी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक विवादों में एक्ट्रेस फंसती हुई दिखाई दे रही हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे ( Sam Bombay ) संग शादी के 13 दिन बाद ही उन पर मारपीट के चलते केस दर्ज कराया था। जिसके बाद दोनों के बीच सुलह हो गई थी। वहीं अब बीते दिन यानी कि गुरुवार को पूनम को गोवा में अश्लील वीडियो बनाने के चलते पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। कपल को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

जानकारी के अनुसार अश्लील वीडियो बनाने के चलते गिरफ्तार हुई पूनम पांडे और सैम बॉम्बे को जमानत मिल चुकी है। खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद मुचलका भरने के बाद ही दोनों को छोड़ दिया गया था। बताया जा रहा है कि दोनों ने ही 20-20 हज़ार रुपये दिए हैं। लेकिन इस बीच पुलिस अधिकारी ने इस बात की भी जानकारी दी है कि कपल को अभी गोवा से बाहर जाने की अनुमति नहीं मिली है। उन्हें जाने से पहले पुलिस को सूचित करना होगा।

आपको बता दें इस पूरे मामले में ही कुछ समय पहले लेखक अपूर्व असरानी ( Apurva Asrani ) ने एक ट्वीट भी किया था। जिसमें उन्होंने मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन की एक न्यूड तस्वीर और पूनम पांडे की एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि "दोनों ही अपने जन्मदिन पर गोवा में दिखाई दिए थे। जहां पूनम अधनंगी तो वही सोमन पूरे नंगे दिखाई दिए। पूनम अश्लीलता फैलाने के चक्कर में कानूनी पछड़ों में पड़ गई और मिलिंद अपनी फिटनेस के चलते लोगों का प्यार बंटोरते हुए दिखाई दिए। उन्होंने लगता है कि निर्वस्त्र महिलाओं के मुकाबले निर्वस्त्र पुरूषों के प्रति अधिक दया दिखाते हैं। उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।"

Published on:
06 Nov 2020 04:14 pm
Also Read
View All