पूनम पांडे ( Poonam Pandey ) का कहना है कि दोनों के बीच हुआ विवाद सुलझ गया है। दोनों अभी भी गोवा में अपना हनीमून जारी रखेंगे और जल्द मुंबई लौटेंगे।
मुंबई। मॉडल-एक्ट्रेस पूनम पांडे ( Poonam Pandey ) ने अपने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से 10 सितंबर को गुपचुप शादी कर ली थी। इसके बाद ये कपल हनीमून मनाने के लिए गोवा रवाना हुआ। इसकी फोटोज और वीडियोज भी सामने आए। हालांकि शादी के कुछ ही दिन बाद पूनम ने पति पर मारपीट-धमकाने के आरोप लगा दिए। उनके पति को जेल की हवा खानी पड़ी।
अब पूनम का कहना है कि दोनों के बीच हुआ विवाद सुलझ गया है। दोनों अभी भी गोवा में अपना हनीमून जारी रखेंगे और जल्द मुंबई लौटेंगे। इस बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि पूनम ने अपने पति संग लड़ाई को सार्वजनिक इसलिए किया कि वे 'बिग बॉस 14' ( Bigg Boss 14 ) में जाने वाली हैं। ई-टाइम्स से बातचीत में पूनम ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। उनका कहना है कि वह बिग बॉस नहीं जा रही हैं। इससे पहले भी कई बार पूनम के बिग बॉस के घर में जाने को लेकर खबरें उड़ती रही हैं। हर बार पूनम ने इंकार किया है।
पहली बार नहीं विवाद
पूनम पांडे और विवादों का नाता काफी पुराना है। इससे पहले लॉकडाउन के दौरान भी उन पर लॉकडाउन नियमों को तोड़ने की खबरें थीं। इस पर पूनम ने कहा था कि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं। इसी साल फरवरी माह में, पूनम ने राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने आरोप लगाया था कि कुंद्रा की कंपनी ने उनके ऐप के कंटेंट का तब दुरुपयोग किया जब उनका कांट्रैक्ट खत्म हो चुका था।
ऐसे आईं सुर्खियों में
पूनम पर पहली बार लोगों का ध्यान तब गया जब उन्होंने 2011 में ये कह दिया कि अगर टीम इंडिया क्रिकेट विश्व कप जीतती है, तो वह स्ट्रीप करेंगी। हालांकि टीम इंडिया विश्व विजेता नहीं बन पाई और पूनम को कपड़े नहीं उतारने पड़े। अगली बार जब भारत ने विश्व कप जीत लिया तो, पूनम ने कहा था कि बीसीसीआई ने उन्हें रोक दिया था।