बॉलीवुड

Poonam Pandey ने डिलीट किया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट, अब इस साइट पर खोला खाता

बोल्ड एक्ट्रेस पूनम पांडे ( Poonam Pandey ) ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट नए इंस्टाग्राम अकाउंट ( Poonam Pandey New Instagram) को कर रहीं प्रमोट पति सैम बाम्बे ने नई साइट पर फॉलो करने का किया आग्रह

2 min read
Dec 26, 2020
Poonam Pandey ने डिलीट किया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट, अब इस साइट पर खोला खाता

मुंबई। बोल्ड एक्ट्रेस पूनम पांडे ( Poonam Pandey ) ने अपने फैंस को निराश करते हुए अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। हालांकि एक्ट्रेस ने ट्वीटर अकाउंट से फैंस को क्रिसमस विश किया। उनके पति सैम बाम्बे ( Sam Bombay ) ने इस बारे में अपडेट शेयर की है।

अकाउंट किया डिलीट
पूनम पांडे के फैंस तब निराश हो गए जब उन्हें पता चला कि पूनम का इंस्टा अकाउंट गायब हो गया है। उनकी पोस्ट वे देख नहीं पाए। फिलहाल यह पता नहीं चला है कि किन कारणों से पूनम ने अपना अकाउंट डिलीट किया है। हालांकि उनके पति सैम बाम्बे की एक इंस्टाग्राम पोस्ट के अुनसार फैंस उन्हें ओनली फैंस, पूनम पांडे टीवी पर फॉलो कर सकते हैं।

नया इंस्टाग्राम अकाउंट किया शुरू ( Poonam Pandey New Instagram Account )
पूनम के सोशल मीडिया हैंडल ट्वीटर पर मिली जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस ने 11 दिसंबर को नया इंस्टाग्राम अकाउंट शुरू किया था। इसमें उन्होंने अकाउंट का एड्रेस भी बताया था। इसी दिन अपने नए अकाउंट पर उन्होंने पोस्ट शेयर की थी। इस अकाउंट पर शुक्रवार तक 95 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स जुड़ गए थे। पूनम ने क्रिसमस पर अपने फैंस को विश किया है। ट्वीटर पर शुक्रवार को पूनम ने क्रिसमस की बधाई देते हुए अपनी वेबसाइट को भी प्रमोट किया।

विवादों में रहा गोवा ट्रिप
गौरतलब है कि पिछले महीने पूनम और उनके पति ने गोवा में हनीमून मनाया। इस दौरान एक प्रतिबंधित बीच पर फोटोशूट करवाने के चलते दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले पूनम ने 1 सितंबर को अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी कर ली थी। कोविड-19 के कारण ये शादी बेहद निजी रखी गई। मुंबई स्थित अपने घर में हुई इस शादी में करीबी दोस्त और परिवार के लोग मौजूद रहे। शादी के महज 10 दिन बाद गोवा में हनीमून के दौरान पूनम ने पति सैम बॉम्बे के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की जिसमें दावा किया गया था कि उसने छेड़छाड़ की, धमकी दी और उसके साथ मारपीट की। बॉम्बे को गोवा में 23 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया और पहले की तरह साथ रहने लगे।

Published on:
26 Dec 2020 12:48 am
Also Read
View All