'कांचली' में लीड रोल
शिखा ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में दर्शकों से उनकी फिल्म 'कांचली' देखने की अपील की है। 'कांचली' का अल्ट्रा के यूट्यूब चैनल पर डिजिटल प्रीमियर किया गया है। राजस्थान के शेक्सपीयर कहे जाने वाले प्रसिद्व लोक कथाकार विजयदान देथा -Vijaydan Detha की चर्चित कहानी 'केंचुली' पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन देदीप्य जोशी ने किया है। इस फिल्म में संजय मिश्रा, शिखा मल्होत्रा, ललित परिमू और नरेशपाल सिंह चौहान हैं। शिखा ने इसमें कजरी नाम का रोल अदा किया है जो एक पारम्परिक भारतीय स्त्री के मन की व्यथा, दुविधा को कई परतों में व्यक्त करती है।