11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घुटने की सर्जरी के बाद आराम के बजाय रेमो डिसूजा से मिलने पहुंचे राघव, बोले- दो प्रेमी, दो पागल

रेमो डिसूजा ( Remo D'souza ) को मिली अस्पताल से छुट्टी, दिया फैंस का धन्यवाद सेलेब्स ने रेमा को दी शुभकामनाएं राघव जुयाल ( Raghav Juyal ) पहुंचे रेमो से मिलने,शेयर की फोटो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 19 Dec 2020, 10:36 PM IST

घुटने की सर्जरी के बाद आराम के बजाय रेमो डिसूजा से मिलने पहुंचे राघव, बोले- दो प्रेमी, दो पागल

घुटने की सर्जरी के बाद आराम के बजाय रेमो डिसूजा से मिलने पहुंचे राघव, बोले- दो प्रेमी, दो पागल

मुंबई। कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा ( Remo D'souza ) को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। रेमो ने अस्पताल से घर लौटने के बाद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने खुद को मिले प्यार और प्रार्थनाओं के लिए सभी को धन्यवाद दिया है। इससे पहले डांसर-एक्टर राघव जुयाल ( Raghav Juyal ) उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें : स्नेहा उल्लाल ने खोला 15 साल पुराना राज, इस वजह से बताया गया ऐश्वर्या राय की हमशक्ल

'दो प्रेमी, दो पागल'
राघव ने अपने सोशल मीडिया पर रेमो से मिलने की फोटो शेयर की है। इसमें रेमो पलंग पर बैठे हुए दिख रहे हैं जबकि राघव सपोर्ट के सहारे खड़े होकर सेल्फी ले रहे हैं। इसके कैप्शन में राघव ने मजेदार बात लिखी,'दो प्रेमी, दो पागल'। बता दें कि कुछ ही दिनों पहले राघव ने अपने घुटने की सर्जरी करवाई है और वह रेस्ट पर है। चलने के लिए भी उन्हें सपोर्ट की जरूरत होती है।

'मैं वापस आ गया हूं'
अस्पताल से आने के बाद वीडियो शेयर कर इसके कैप्शन में रेमो ने लिखा है, 'आप सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और आशीर्वाद से मैं वापस आ गया हूं ..धन्यवाद। इस खूबसूरत स्वागत के लिए गैब्रिएल डिसूजा और मेरे सभी दोस्तों को धन्यवाद।' शुक्रवार की देर रात साझा किए गए वीडियो में, डिसूजा गुब्बारों से घिरे हुए हैं। बता दें कि इस महीने की शुरूआत में डिसूजा को कार्डियक समस्याओं के चलते अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई।

सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं
डिसूजा द्वारा वीडियो पोस्ट करने के बाद बॉलीवुड में उनके दोस्तों और सहयोगियों ने उनकी घर वापसी पर शुभकामनाएं दीं। अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने लिखा, अब पहले से कहीं अधिक मजबूत होने का समय है। स्ट्रीट डांसर 3 डी अभिनेता वरुण धवन ने पोस्ट पर दिल के इमोजी के साथ कमेंट किया। वहीं इसी फिल्म की अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने लिखा, वॉरियर रेमो सर। कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने लिखा, इसने मेरा दिन बना दिया! आपको अपने प्रियजनों के साथ सुरक्षित घर पर देखकर बहुत खुशी हुई! मैं जल्द ही आपसे मिलने आ रहा हूं! भाई आपके लिए ढेर सारा प्यार और पॉजिटिव हीलिंग! कोरियाग्राफर गीता कपूर ने लिखा, तुम्हें घर पर देखकर बहुत खुश हूं। घर पर रहो, स्वस्थ्य और खुश रहो।