बॉलीवुड

बर्थडे के दिन प्रभुदेवा ने दिया फैंस को तोहफा, MINMAN मूवी में बनेंगे सुपरहीरो, टीजर रिलीज

Indian SuperHero Movie MINMAN: 51वें जन्मदिन पर प्रभुदेवा ने फैंस को खास तोहफा दिया है।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Apr 2024, 8:37 PM IST
upcoming_movie_minman_teaser_release.jpg
Upcoming Movie MINMAN Teaser Release

Prabhu Deva Birthday: फिल्मी जगत के मशहूर एक्टर और कोरियोग्राफर प्रभुदेवा आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। बधाइयों का दौर जारी है। इस मौके पर एक्टर ने फैंस को खास तोहफा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग सुपरहीरो मूवी का टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर में वह काफी शानदार लुक में नजर आ रहे हैं। मूवी का नाम क्या है? आइये जानते हैं।

प्रभुदेवा ने अपने बर्थडे पर फैंस को कई खास गिफ्ट पेश किए हैं। अपनी नई अपकमिंग हॉरर कॉमेडी मलयालम फिल्म 'कथानार-द वाइल्ड सोर्सेरर' से फर्स्ट लुक शेयर किया। लेकिन सबसे खास बात ये है कि उन्होंने अपनी अपकमिंग इंडियन सुपरहीरो मूवी मीनमैन (Indian SuperHero Movie MINMAN) टीजर रिलीज कर दिया। वह काफी दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। बॉडी पर उनके सुपर हीरो वाला कास्टूम भी नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है कि वह किसी मिशन पर हैं। टीजर के बीच-बीच में भारतीय तिरंगा भी लहरा रहा है। म्यूजिक काफी दमदार है।

ये भी पढ़ें: 'किल' का धांसू टीजर इस दिन होगा रिलीज, एक्शन मूवी की कहानी में है दम

एक्टर प्रभुदेवा की अपकमिंग इंडियन सुपरहीरो मूवी MINMAN की रिलीज डेट को लेकर कोई अपडेट नहीं है। टीजर के अंत में बताया गया है, “मोर अपडेट कमिंग सून”

ये भी पढ़ें: भारत की पहली समुद्री टनल देख दंग रह गए अमिताभ बच्चन, शेयर किया वीडियो

Published on:
Also Read
View All
शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह

“लिवर कैंसर से जंग के बीच प्रदूषण से मुकाबला”, अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता

दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला

‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’