बॉलीवुड

व्हीलचेयर पर नजर आईं एक्ट्रेस Prachi Desai, पैर में आई मोच, देखें फोटोज

एक्ट्रेस प्राची देसाई ( Prachi Desai ) मुंबई एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट व्हीलचेयर पर पहुंची एयरपोर्ट में रिपोर्ट्स में दावा- बाएं पैर के टखने में आई मोच
2 min read
• •
Jan 16, 2021
Prachi Desai
Prachi Desai

मुंबई। टीवी की दुनिया में नाम कमाने के बाद एक्ट्रेस प्राची देसाई ( Prachi Desai ) ने बॉलीवुड फिल्मों में भी खूब काम किया है। प्राची इन दिनों भी काम में व्यस्त हैं। हाल ही प्राची को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस व्हीलचेयर पर बैठी नजर आईं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्राची को पैर में मोच आई है और इसलिए उन्हें व्हीलचेयर पर जाना पड़ा। बताया जाता है कि उनके दाएं पैर के टखने में मोच आई है। इसके बावजूद वह शूटिंग के शेड्यूल के लिए जैसलमेर निकली हैं। यहां उन्हें कुछ स्टंट सीन भी करने थे। हालांकि एक्ट्रेस की चोट के चलते उनके स्टंट सीन में परेशानी आई।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्राची इन दिनों जी5 की ओरिजनल 'साइलेंस' में काम कर रही है। इसमें उनके साथ अभिनेता मनोज बाजपेयी भी हैं। इसके अलावा भी प्राची के पास कई अन्य प्रोजेक्ट्स हैं, जिनकी जल्द ही घोषणा हो सकती है।

प्राची ने टीवी में पर्दापण जीटीवी के शो 'कसम से' से किया था। मूवीज की बात करें तो उन्होंने 'रॉक ऑन', 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुम्बई', 'बोल बच्चन', 'आय मी और मैं' जैसी फिल्मों में अपने काम से फैंस को प्रभावित किया है।

Published on:
16 Jan 2021 09:40 pm
Also Read
View All
‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है