4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कंपकपाती सर्दी में एक्ट्रेस Megha Gupta उतरीं बर्फ से भरे टब में, बताए इस स्नान के फायदे

आइस कोल्ड बॉथ करती नजर आईं एक्ट्रेस मेघा गुप्ता ( Megha Gupta ) बताए आइस कोल्ड बॉथ लेने के फायदे कहा-इस सेशन के बाद आती है अच्छी नींद
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 15 Jan 2021, 4:25 PM IST

megha_ice_cold_bath.png

मुंबई। इस समय पूरे देश में सर्दी पड़ रही है। खासकर उत्तर भारत में सर्दी का असर ज्यादा है। ऐसे में कई लोग ऐसे हैं जो ठंडे पानी से नहाने को लेकर बहाने बनाते हैं। अधिकतर लोग गर्म पानी से स्नान करना पसंद करते हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सर्दी हो या गर्मी, ठंडे पानी से ही नहाते हैं। इसी बीच एक्ट्रेस मेघा गुप्ता ( Megha Gupta ) ने कुछ ऐसा कर दिया है कि लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं। जी हां, मेघा ने बर्फ के पानी में स्नान किया है। साथ ही इस तरह के स्नान के फायदे भी बताए हैं।

यह भी पढ़ें : जैकलीन फर्नांडीस ने शेयर किए हॉट फोटोज, पोज देख फैंस हुए बेहाल, वायरल हुईं तस्वीरें

एक्ट्रेस मेघा ने अपने सोशल मीडिया पर आइस कोल्ड बॉथ ( Ice Cold Bath ) करते हुए की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मेघा ने एक टब में बर्फ के बड़े-बड़े टुकड़े डाले हुए हैं। इस टब में बैठकर वह बड़ी सहजता से स्नान कर रही हैं।

'थकान को मिटाने का यह सबसे तेज तरीका'

मेघा ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में दावा किया है कि आइस कोल्ड बॉथ से शरीर को रिकवर करने में मदद मिलती है। वे लिखती हैं कि,'आइस कोल्ड बॉथ लेना सुनने में दर्दनाक लगता है, लेकिन मेरे अनुभव से मैं कह सकती हूं कि यह सबसे आसान है। वर्कआउट की थकान को मिटाने का यह सबसे तेज तरीका है। आइस बॉथ संक्रमण के खतरे को कम करता है और रक्त व शरीर में बहने वाले अन्य लिक्विड के बहाव को बदलकर जल्द रिकवरी बढ़ाता है। जब आप ठंडे पानी में बैठते हैं, तो आपकी रक्त वाहिनियों को संकुचित कर देता है और जब आप इससे बाहर आते हैं, तो फिर से इन्हें खोल देता है।'

'इस सेशन के बाद मुझे अच्छी नींद आती है'

वह आगे बताती हैं, 'इस प्रक्रिया से आपके शरीर का मेटाबोलिक वेस्ट बाहर आ जाता है। यह प्रकिया लसीका के लिए सही बैठती है। जब आपका हार्ट निरंतर रक्त को आपके शरीर में घुमाता है, तब आपकी लसीका नोड्स मूवी नहीं करती हैं। आइस बॉथ आपकी रक्त वाहिनियों को संकुचित करता है और फिर खोलता है, इससे लसीका नोड्स को बराबर तरल मिलता रहता है और ये पूरे शरीर में घुम पाती हैं। बढ़े हुए रक्त संचरण से आपके शरीर की कोशिकाओं पोषण और ऑक्सीजन मिलती है जो बॉडी को रिकवर करने में मदद करती हैं। मैंने यह महसूस किया है कि इस सेशन के बाद मुझे अच्छी नींद आती है। अगर आपके पास ऐसा टब नहीं है, तो आप ठंडे पानी से नहाना शुरू करें। शुरू जरूर करें।'

यह भी पढ़ें : Anushka Sharma ने दिया बेटी को जन्म, पति विराट कोहली बोले- अब प्राइवेसी चाहिए, जानिए क्यों

मेघा का करियर और पर्सनल लाइफ

मेघा गुप्ता 'आयुष्मान भव', 'ड्रीम गर्ल', 'यहां मैं घर घर खेली' 'स्वर्ग', 'काव्यांजलि', 'कुमकुम-एक प्यार सा बंधन','ममता', 'सीआईडी' और'मैं तेरी परछाई हूं' जैसे धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। मेघा ने 2010 में आदित्य श्रॉफ से पहली शादी की थी। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा टिक नहीं पाया और दोनों 2014 में अलग हो गए। इसके बाद एक्ट्रेस ने 2016 में एक्टर सिद्धार्थ कार्निक से शादी की। इससे पहले 2015 में वे एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। हालांकि साल 2018 के दौरान दोनों में खटपट होना शुरू हो गई। इसके बाद इस साल के मार्च के दौरान दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया। बता दें कि कार्निक 'एक था राजा एक थी रानी', ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'प्यार की ये एक कहानी' जैसे शोज में नजर आ चुके हैं।