बॉलीवुड

34 बच्चियों की हैं मां प्रीति जिंटा, पांच साल पहले विदेश जाकर चुपके से रचाई थी शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्हें उनकी सुपरहिट फिल्मों और उनके चुलबुले अंदाज के लिए आज भी याद किया जाता है। खास और हैरान कर देने वाली बात ये हैं कि प्रीति जिंटा 34 बच्चियों की मां हैं। जानें एक्ट्रेस से जुड़ा ये दिलचस्प किस्सा।
2 min read
• •
Updated: 30 Jun 2021, 11:08 AM IST
Preity Zinta Adopting 34 Daughters
Preity Zinta Adopting 34 Daughters

नई दिल्ली। बॉलीवुड में डिंपल गर्ल के नाम से मशहूर प्रीति जिंटा अपने वक्त की टॉप अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्होंने अपने चुलबुले अंदाज से पूरे देश में धूम मचा दी थी। प्रीति ने कई सुपरस्टार्स संग बड़े पर्दे पर काम किया और खूब नाम कमाया। उन्होंने 'दिल चाहता है', 'दिल से', 'कभी अलविदा ना कहना' और 'सलाम नमस्ते' जैसी कई सुपहिट फिल्मों में काम किया है। जिसे आज भी काफी पसंद किया जाता है। ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद भी प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड से दूरियां बना ली। जिसका बाद उनका फिल्मी करियर डूब गया। लेकिन प्रीति ने अपनी निजी जिंदगी में बड़ा ही नेक काम किया। जानिए प्रीति जिंटा से जुड़ा ये दिलचस्प किस्सा।

34 बच्चियों की मां हैं प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा जितनी खूबसूरत अभिनेत्री हैं। उतनी ही नेक दिल इंसान भी हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि प्रीती एक, दो या फिर तीन बच्चों की मां नहीं हैं, बल्कि वो तो 34 बच्चों की मां हैं। दरअसल, साल 2009 में प्रीति जिंटा ने ऋषिकेश से 34 अनाथ बच्चियों को गोद लिया था। खास बात ये थी कि ये बच्चियां तब प्रीति की जिंदगी में आई जिस दिन उनका जन्मदिन था। उन 34 बच्चियों का ध्यान प्रीति बखूबी रखती हैं। बताया जाता है कि साल में दो बार प्रीति खुद उनसे मिलने जाती हैं।

साल 2016 में विदेशी से रचाई शादी

प्रीति जिंटा ने साल 2016 में शादी कर ली थी। उन्होंने अमरिकन सिटिजन जीन गुडइनफ से 29 फरवरी को गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। उनकी शादी भी विदेश में हुई थी। लॉस एंजिलस में प्रीति ने सिटिजन संग एक प्राइवेट मैरिज की थी। प्रीति की शादी की खबरें करीबन 6 महीने बाद मीडिया में आई थी। जिसने सबको काफी हैरान कर दिया था।

प्रीति जिंटा की आखिरी फिल्म

एक्ट्रेस के फिल्म की करियर की बात करें तो वो काफी शानदार रहा। बड़े पर्दे से गायब होने से पहले प्रीति आखिरी बार फिल्म भइया जी सुपरहिट में नज़र आई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। जिसके बाद प्रीती किसी और फिल्म में नज़र नहीं आईं। वहीं अब प्रीति क्रिकेट टीम किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन हैं। खेल के समय अक्सर प्रीति को स्टेडियम में अपनी टीम का उत्साह बढ़ाते हुए देखा गया है।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन