3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब सलमान-शाहरुख के पीछे हटने पर Preity Zinta अकेले ही भिड़ गई थीं अंडरवर्ल्ड से, अदालत में जाकर दिया था बयान

46वां जन्मदिन मना रही हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ( Preity Zinta ) बॉलीवुड में अपनी बहादुरी की वजह से भी हैं काफी फेमस डिंपल गर्ल के नाम से भी जानी जाती हैं
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 31 Jan 2021, 8:39 AM IST

Actress Preity Zinta Birthday Special

Actress Preity Zinta Birthday Special

नई दिल्ली। बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ( Preity Zinta Birthday ) आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रीति अपने जमाने की टॉप हीरोइन रह चुकी हैं। उनकी स्माइल और डिंपल लोगों का दिल जीत लिया करते थे। यही नहीं उन्हें अपनी फिल्मी करियर में कई दिग्गज अभिनेताओं संग काम किया। साथ ही दमदार और शानदार एक्टिंग के लिए उन्होंने कई अवॉर्ड्स पर भी अपना नाम कायम किया है। एक्टिंग क्षेत्र के साथ-साथ प्रीति अपनी बहादुरी के लिए भी इंडस्ट्री में जानी जाती हैं। प्रीति के इस खास डे पर चलिए आपको उनकी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बतातें हैं।

अंडरवर्ल्ड ने लगाया था फिल्म पर पैसा

डिंपल गर्ल के नाम से इंडस्ट्री में मशहूर प्रीति साल 2001 में फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' ( Chori Chori Chupke Chupke ) की शूटिंग कर रही थी। इस फिल्म का निर्देशन अब्बास मस्तान कर रहे थे। फिल्म में प्रीति के साथ-साथ सलमान खान और रानी मुखर्जी भी लीड रोल में थे। खबरों की मानें तो बताया जाता है कि इस फिल्म को बनाने में किसी निर्देशक का पैसा नहीं लग रहा था बल्कि अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का पैसा लगा हुआ था। जबकि जो पेपर्स थे उस पर डायमंड का बिजनेस करने वाले भरत शाह और प्रोड्यूसर नाजिम रिजवी का नाम लिखा हुआ था।

पुलिस ने सील किया सेट

जब पुलिस को यह बात पता चली तो वह तुंरत जांच पड़ताल के लिए सेट पर पहुंच गई। सेट पर पहुंचते ही शूटिंग को बंद करवा दिया गया और सेट को सील करवा दिया गया। इस बीच अभिनेता शाहरुख खान, सलमान खान और रानी मुखर्जी को धमकी भरे फोन आने लगे। जब यह स्टार्स अपनी शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे तो उन्हें अदालत में अपनी बात को कहने की बात कही गई। यह सुन तीनों स्टार्स डर और किसी भी तरह की शिकायत ना करने का फैसला लिया।

बयान देने से पीछे हटे बड़े स्टार्स

जहां एक ओर सलमान, शाहरुख और रानी डर कर पीछे हो गए थे। वहीं एक्ट्रेस प्रीति जिंटा बिना डरे और घबराए अदालत में गवाही देने के लिए पेश हो गईं। उन्होंने अदालत में बताया कि उन्हें धमकी भरे फोन आते हैं साथ ही उनसे पैसों की भी मांग की जाती है। बताया जाता है कि यह मामला अंडरवर्ल्ड से जुड़ा था इसलिए प्रीति का बयान कैमरे पर दर्ज नहीं कराया गया। एक्ट्रेस की शिकायत के बाद मामले की जांच हुई जिसमें प्रीति के बयान के आधार पर भारत शाह को गिरफ्तार किया गया। जिनका नाम लीगल पेपर्स पर था। वहीं इस पूरे मामले में प्रोड्यूसर नाजित रिजवी को गुनहगार पाया गया था।

प्रीति की सुपरहिटें फिल्में

अभिनेत्री के फिल्मी करियर की ओर नज़र डालें तो उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में की हैं। जिसमें दिल ने जिसे अपना कहा, कल हो ना हो, लक्ष्य, कोई मिल गया, द हीरो और दिल है तुम्हारा जैसी कई और फिल्में भी शामिल हैं।