बॉलीवुड

Anniversary special: प्रियंका चोपड़ा को दुल्हन बने देख रो पड़े थे निक जोनस, आंसू पोंछते हुए तस्वीर हुई वायरल

आज है प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की पहली शादी की सालगिराह शादी के मौके पर प्रियंका को देख रो पड़े थे निक जोनस (Nick Jonas) प्रियंका निक (Priyanka Nick) की शादी की तस्वीरें आज भी हो रही है वायरल
2 min read
Dec 01, 2019
आज है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पहली शादी की सालगिराह
आज है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पहली शादी की सालगिराह

नई दिल्ली। आज यानी की 1 दिसंबर के दिन बॉलीवुड़ की खूबसूरत एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और हॉलीवुड के मशहूर सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) की शादी की पहली सालगिराह है। इसी दिन साल 2018 में जोधपुर के उम्मैद भवन हिंदू और क्रिश्चियन रीति रीवाज़ से शादी रचाई थी। इस शादी की तस्वीरें पूरी दुनिया में छाईं रही। इस शादी में प्रियंका और निक के केवल घरवाले ही शामिल थे। इस शादी सबसे खास बात रही प्रियंका की एंट्री।

प्रियंका जब ब्राइडल लुक में अपनी मां के साथ दुल्हन बनकर आती हैं तो निक प्रियंका को देख काफी इमोशनल हो गए थे। प्रियंका की तरफ देख निक रोने लगे थे। तस्वीरों में निक को आंसू पोंछते नज़र आए थे। प्रियंका और निक की जोड़ी को अक्सर पब्लिक प्लेस में भी रोमांटिक अंदाज में देखा गया। इनकी शादी की फोटोज आज भी सुर्खियों में रहती है।

वैसे अगर प्रियंका के गाउन के बारें में बात करें तो ये हाई नेक कॉलर, फुल लॉन्ग स्लीव गाउन में 23 लाख सीक्वेंस से कारीगरी की गई थी। उनका ये गाउन 75 फीट लंबा था। इतनी ही नहीं इस गाउन को लेस, मोती और स्वारोवस्की क्रिस्टल से सजाया गया था। इस गाउन को तैयार करने में लगभग 1826 घंटे लगे थे। वहीं निक के लुक की बात करें तो निक ने शादी में राल्फ लॉरेन के डिजाइन किए डबल ब्रेस्टेड टक्सीडो सूट पहने काफी हैंडसम लग रहे थे।

Published on:
01 Dec 2019 01:03 pm