प्रियंका के फिल्मों के सफर के बारे में तो जानते हैं। पर एक दौर ऐसा भी आया था जब प्रियंका की सारी फिल्में फ्लॅाप हो रही थीं।
प्रियंका चोपड़ा आज दुनिया की टॅाप एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने न केवल देश बल्कि विदेश में भी अपनी एक खास पहचान बना ली है। पीसी को अमेरिकी टीवी करते-करते पूरे तीन साल हो चुके हैं। इसी के साथ वह एक बार फिर बॅालीवुड में वापसी करने पर विचार कर रही हैं। हम प्रियंका के फिल्मों के सफर के बारे में तो जानते हैं। पर एक दौर ऐसा भी आया था जब प्रियंका की सारी फिल्में फ्लॅाप हो रही थीं। आज हम उन्हीं कुछ फिल्मों के नाम आपको बताएंगे जो उनके कॅरियर की सुपर फ्लॅाप मूवी साबित हुई।
प्यार इम्पोसिबल
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म प्यार इम्पोसिबल में उनके साथ उदय चोपड़ा लीड रोल में थे। यह फिल्म उस साल की सबसे फ्लॅाप मूवीज में से एक थी।
गॅाड तुस्सी ग्रेट हो
गॅाड तुस्सी ग्रेट हो फिल्म में प्रियंका के अपोजिट एक्टर सलमान खान थे। यहां तक की फिल्म में दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन ने भी मुख्य किरदार निभाया था। लेकिन इसके बावजूद यह फिल्म सुपर फ्लॅाप हो गई।
7 खून माफ
प्रियंका चोपड़ा कि फिल्म 7 खून माफ उनके कॅरियर की सबसे बड़ी गलती साबित हुई। बता दें इस फिल्म पर प्रियंका ने काफी मेहनत की थी पर अफसोस 7 खून माफ के बाद पीसी का कॅरियर ग्राफ काफी नीचे गिर गया था।
तेरी मेरी कहानी
फिल्म तेरी मेरी कहानी में प्रियंका के साथ एक्टर शाहिद कपूर ने लीड किरदार निभाया था। उस दौरान फिल्म की कहानी बुरी तरह पिट गई और यह फिल्म पूरी तरह फ्लॅाप हो गई।
प्लान
फिल्म प्लान उनके कॅरियर के शुरुआती दिनों की फिल्म थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर संजय दत्त लीड किरदार में थे। पर इसके बावजूद यह फिल्म पूरी तरह फ्लॅाप हो गई।