बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा 45 सेकंड के अंदर ही निक जोनस से शादी के लिए हो गईं तैयार, ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

निक और प्रियंका कई मौकों पर अपनी लव स्टोरी बता चुके हैं। खबरों के मुताबिक, निक और प्रियंका की लव स्टोरी ट्विटर के जरिए हुई थी। निक ने प्रियंका को ट्विटर पर मैसेज किया था।
2 min read
• •
Updated: 18 Jul 2021, 12:23 PM IST
priyanka_chopra_nick_jonas.jpg
Priyanka Chopra Nick Jonas

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। उनकी दुनियाभर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। यही वजह है कि फैंस उन्हें बेशुमार प्यार करते हैं। प्रियंका चोपड़ा आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी और निक जोनस की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं-

ट्विटर से हुई प्यार की शुरुआत
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को पावर कपल कहा जाता है। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों के बीच उम्र में 10 साल का अंतर है लेकिन उन्होंने प्यार के बीच में नहीं आने दिया। दोनों ने 2 दिसंबर को उदयपुर के उम्मेद भवन में धूमधाम से शादी की थी। निक और प्रियंका कई मौकों पर अपनी लव स्टोरी बता चुके हैं। खबरों के मुताबिक, निक और प्रियंका की लव स्टोरी ट्विटर के जरिए हुई थी। निक ने प्रियंका को ट्विटर पर मैसेज किया था। उन्होंने लिखा, 'मेरे दोस्त को लगता है कि हम दोनों को मिलना चाहिए।' इसके जवाब में प्रियंका ने रिप्लाई दिया, 'इस मैसेज को मेरी टीम भी पढ़ सकती है। आम मुझे टेक्स्ट क्यों नहीं करते।' बस फिर क्या था यही से दोनों की प्यार की गाड़ी चल पड़ी।

ड्रिंक पार्टी में हुई पहली मुलाकात
दोनों की बातचीत शुरू हो गई। दोनों ने बातचीत के बाद मिलने का प्लान बनाया। दोनों की पहली मुलाकात साल 2017 में एक ड्रिंक पार्टी में हुई थी। इसके बाद Ralph Lauren ने मेट गाला अवॉर्ड के लिए दोनों को आमंत्रित किया। अपनी शादी में प्रियंका ने Ralph Lauren का गाउन पहना था। मेट गाला में प्रियंका और निक ने पहली बार साथ में पब्लिक अपीरयेंस दिया। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

ग्रीस में प्रियंका को किया प्रपोज
इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। निक ने तीसरी डेट में प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। निक ने तय कर लिया था कि वह प्रियंका को अपना हमसफर बनाने चाहते हैं। उन्होंने प्रपोज के लिए ग्रीस को चुना। एक हफ्ते पहले उन्होंने रिंग खरीदी और प्रियंका के बर्थडे के मौके पर उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया। निक ने घुठनों पर बैठकर अपने प्यार का इजहार किया था। उन्होंने प्रियंका से कहा, क्या मैं इस रिंग को तुम्हें पहना सकता हूं, क्या तुम मुझे इस दुनिया का सबसे खुशकिस्मत इंसान बना सकती हो। शादी के प्रपोजल के लिए हां कहने में प्रियंका ने केवल 45 सेकंड का वक्त लिया। निक ने एक बार बताया था कि जब उन्होंने प्रियंका को मेट गाला इवेंट में देखा था तभी से वह उनके दीवाने हो गए थे।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव