बॉलीवुड

18 साल की उम्र में Priyanka Chopra ने कराया था बोल्ड बिकिनी फोटोशूट, फोटो देख पहचान नहीं पाएंगे

हाल में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो बोल्ड बिकिनी लुक में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस की इस फोटो को खूब पसंद किया जा रहा है.
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2022, 11:29 AM IST
18 साल की उम्र में Priyanka Chopra ने कराया था बोल्ड बिकिनी फोटोशूट
18 साल की उम्र में Priyanka Chopra ने कराया था बोल्ड बिकिनी फोटोशूट

बॉलीवुड से लेकर ग्लोबर लेवल पर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. उन्होंने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है, जिसके बाद अब वो हॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय का जलवा बिखेर रही है. साथ ही वो अक्सर ही अपनी करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करती है. प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी संख्या में है, जो उनको सोशल मीडिया पर फॉल करते हैं, जिनके साथ एक्ट्रेस भी अपने खास और नए-पुराने पलों को साझा करना पसंद करती है.

हाल में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जिसमें वो बोल्ड बिकिनी लुक में नजर आ रही हैं. शेयर की गई फोटो में फैंस प्रियंका चोपड़ा की अदाओं के दीवाने हो रहे हैं. खास बात ये है कि इस फोटो को देखकर एक्ट्रेस को पहचान पाना काफी मुश्किल नजर आ रहा है. साथ ही उनकी इस फोटो को खूब पसंद भी किया जा रहा है. फोटो 22 साल पुरानी हैं, जब एक्ट्रेस 18 साल की थी. वहीं इस फोटो को साझा करते हुए एक्ट्रेस कैप्शन में लिखती हैं 'लगभग नवंबर 2000. पेश है मेरी 18 साल की "स्मोल्डर"'.


उनके फैंस भी फोटो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. फोटो में प्रियंका चोपड़ा ब्राउन कलर की प्रिंटेड बिकिनी में अपना धांसू फिगर दिखाती नजर आ रही हैं. साथ ही उन्होंने काले रंग की चूड़ियां और माथे पर बिंदी लगाई हुई है. फैंस फोटो पर कमेंट्स कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. इस फोटो की खास बात ये है कि इसी साल पीसी ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था. पीसी की इस बोल्ड फोटो पर उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) समेत कई और बॉलीवुड कलाकारों ने रिएक्ट किया है. फिलहाल, पीसी अपने मदरहुड को काफी एंजॉय कर रही हैं.


वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात की जाए तो, प्रियंका चोपड़ा, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की पत्नी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और केटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ फिल्म ‘जी ले जरा’ (Jee Le Zara) में स्क्रीन शेयर करने वाली हैं. बताया जा रहा है कि ये फिल्म 2023 में रिलीज होगी. वहीं इससे पहले पीसी, रणबीर कपूर के साथ साल 2010 में आई फिल्म ‘अंजाना अंजानी’ (njaana Anjaani) में काम कर चुकी हैं. इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर अपने फोटो-वीडियो को लेकर काफी छाई रहती हैं.

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन