बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ने खुद किया था खुलासा, इस इंडियन स्पोर्ट्समैन से करना चाहती थी शादी

ब्यूटी विद ब्रेन का एकदम परफेक्ट उदाहरण हैं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा। आज बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में शायद ही कोई जो प्रियंका चोपड़ा से वाकिफ न हो।
2 min read
priyanka_chopra.jpg
PRIYANKA CHOPRA

प्रियंका चोपड़ा आज नेशनल ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल की स्टार बन चुकी हैं। बॉलीवुड में अपना लोहा मनवाने के बाद अब वें हॉलीवुड में झंडे गाड़ रही हैं। मिस वर्ल्ड रह चुकी प्रियंका चोपड़ा आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हालांकि यह सफर इतना भी आसान नहीं रहा होगो जितना दिखता है। उन्होंने लाइफ के कई पड़ाव पार करके यह मुकाम हासिल किया है। कई कॉन्टेस्ट, कई कॉम्पिटीशन के बाद आज वे इस मुकाम पर हैं।

उन्होंने साल 2018 में निक जोनस से शादी कर ली थी और उनके साथ विदेश में ही सेटल हैं, लेकिन क्या आपको बता है कि प्रियंका चोपड़ा ने शादी के लिए एक भारतीय क्रिकेटर को चुना था। जी हां, प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें उन्होंने शादी के लिए टीम इंडिया के क्रिकेटर को चुना था।

दरअसल यह वीडियो साल 2000 का है जब प्रियंका ने मिस इंडिया पीजेंट में भाग लिया था। इस दौरान सवाल जवाब राउंड में एक इंट्रेस्टिंग सवाल किया जाता है जिसके जवाब में वह यह बात कहती हैं। उनसे सवाल पूछने वाला कोई और नहीं बल्कि खुद शाहरुख खान होते हैं। वो यहां जज के तौर पर शामिल थे।

इस दौरान शाहरुख ने प्रियंका से सवाल करते हुए कहा कि मेरा सवाल थोड़ा काल्पनिक है, लेकिन आप किससे शादी करना चाहेंगी? शादी के लिए आप ग्रेट इंडियन स्पोर्ट्समैन अजहर जैसे शख्स को चुनेंगी, जो आपको पूरी दुनिया घुमाएंगे। जिन पर देश और आप, दोनों ही गर्व करेंगे, या स्वारोस्की जैसा कोई आर्टिस्टिक बिजनेसमैन चुनेंगी जो आपको गहने और हार खरीद कर देंगे, या फिर मेरे जैसे किसी हिंदी फिल्म स्टार को चुनेंगी जो यहां बैठकर आपको काल्पनि‍क शादी से जुड़े मुश्किल सवाल पूछ रहा है।

फिर जब बारी आई प्रियंका चोपड़ा के जवाब देने की तो प्रियंका ने कहा कि वो इंडियन स्पोर्ट्समैन अजहर से शादी करना पसंद करेंगी और इसके साथ ही उन्होंने इसका बड़ा ही अट्रैक्टिव जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व होगा अगर मेरा पति ऐसा इंसान हो जिस पर पूरा देश नाज करे। उसके बाद से ऐसे कई अवसर आए जब प्रियंका चोपड़ा ने अपनी स्मार्टनेस और बेबाकी का उदाहरण पेश किया है। ब्यूटी विद ब्रेन का एकदम परफेक्ट उदाहरण हैं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा। आज बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में शायद ही कोई जो प्रियंका चोपड़ा से वाकिफ न हो।

Published on:
28 Dec 2021 11:38 pm