वहीं दूसरी ओर यहीं वह वक्त था जब मीना कुमारी के खुद की पर्सनल लाइफ के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। ऐसे में मीना कुमारी धर्मेंद्र के करीब आने लगीं, लेकिन काम के चलते धर्मेंद्र के उतना वक्त नहीं था कि वे मीना कुमारी को दे पाते। इसके चलते मीना कुमारी गम की ओर बढ़ती गईं। बता दें कि मीना कुमारी को शराब की आदत थी और पति से रिश्ते खराब होने के बाद धर्मेंद्र भी उनकी शराब की लत के बड़े कारण बन गए। वहीं धर्मेंद्र के लिए भी मीना कुमारी से रिश्ता खास था। आए दिन उनका नाम मीना कुमारी के साथ जोड़ा जाता था। यहीं नहीं मीना कुमारी के अंतिम दिनों तक धर्मेंद्र का उनके घर आना जाना था, जिससे ये साफ जाहिर था कि वे भी उन्हें लेकर काफी सीरियस थे।