
NORA FATEHI AND GURU RANDHAWA
टी-सीरीज के लेटेस्ट सॉन्ग 'डांस मेरी रानी' के साथ नोरा फतेही और गुरु रंधावा एक बार फिर धमाल मचा रहे हैं। नोरा फतेही का डांस और गुरु रंधावा का सिंगिंग टैलेंट लोगों को मजबूर कर रहा है वीडियो देखने के लिए। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। ऑन स्क्रीन से लेकर ऑफ स्क्रीन तक सबको ये जोड़ी काफी भा रही है। शायद यही वजह है कि दोनों स्टार्स सॉन्ग को प्रमोट करने के लिए हर शो में पार्टिसिपेट कर रहे हैं।
इसे के चलते दोनों को एक बार फिर स्पॉट किया गया जहां नोरा फतेही पर लोगों की नजर ही अटक गई। इस दौरान उनके साथ गुरु रंधावा भी मौजूद थे। दोनों को ही पपराजी ने स्पॉट कर लिया था। इस दौरान पपराजी में से किसी ने उन्हें रानी कहकर बुलाया तो किसी ने पाजी।
ऐसे में वहां मौजूद हर शख्स की हंसी छूट गई। खुद गुरु रंधावा अपनी हंसी को रोक नहीं पाए। इसका वीडियो खुद गुरु रंधावा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। अपने इस लेटेस्ट वीडियो में नोरा ने एक बार फिर सबको अमेज कर दिया है। हालांकि दर्शक पहले से ही नोरा के डांसिग टैलेंट के बारे में जानते हैं और उनके सॉन्ग्स को ढेर सारा प्यार देते हैं। इस नए ट्रैक को गुरु रंधावा और जहरा एस खान ने अपनी आवाज से सजाया है। इसे रश्मि विराग ने लिखा है और तनिष्क बागची ने कंपोज किया है। इस वीडियो को टैलेंटेड बॉस्को लेस्ली मार्टिस द्वारा क्यूरेट, डिजाइन और डायरेक्ट किया गया है। गुरु रंधावा सिंपल शर्ट में नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ नोरा ब्राउन कलर की नेट ड्रेस में बेहद यूनिक लग रही हैं। हालांकि लोग नोरा फतेही के लुक को लेकर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
दरअसल म्यूजिक वीडियो में नोरा अफ्रीकन स्टाइल कर्ली बालों में नजर आ रही हैं। उनके इस लुक को देखने के बाद यूजर्स अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। यहां तक कि ट्रोलर्स ने उन्हें सस्ती शकीरा तक कह दिया। यूजर्स की इन प्रतिक्रियाओं पर नोरा ने आपत्ति जताते हुए ट्रोलर्स को जवाब दिया है। नोरा फतेही ने कहा, “मैं शकीरा से प्यार करती हूं और मैं उससे काफी प्रेरित हूं। उन्होंने उस वक्त बेली डांसिंग को प्रमोट किया जब वेस्टर्न एंटरटेनमेंट में कोई भी इस डांस फाॅर्म के बारे में नहीं जानता था, इसलिए मैं उनकी बहुत इज्जत करती हूं।”
Published on:
28 Dec 2021 07:25 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
