अक्सर सेलेब्स इवेंट, शॉपिंग, रेस्ट्रा और सेलेब्स के घर के बाहर स्पॉट हो जाते हैं। ऐसे में पपराजी से लेकर फैंस तक उनको देखकर एक्साइटेड हो जाते हैं। सबके एक्साइटेड होने की कई वजह हैं। जहां एक तरफ पपराजी उन्हें कवर करना चाहता है तो वहीं दूसरी ओर स्टार्स उनके साथ फोटो लेना चाहते हैं। इसी क्रम में दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलती हुई दिखाई दे रही हैं।