आपको बता दें कि शहनाज गिल, आसिम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। सिद्धार्थ शुक्ला इस सीजन के विनर भी रहे थे। इस शो के दौरान लोगों ने तीनों की दोस्ती और दुश्मनी भी देखी। तीनों की लड़ाईयां, प्यार और दोस्ती दर्शकों ने खूब पसंद की। शो से बाहर आने के बाद भी शहनाज और सिद्धार्थ का बॉन्ड सबने देखा, लेकिन इसी साल सितम्बर के महीने में सिद्धार्थ का निधन हो गया।