बॉलीवुड

खून से लथपथ, हाथों में बंदूक… ग्लोबल स्टार का रौद्र और खौफनाक अवतार हुआ वायरल

Priyanka Chopra The Bluff: ग्लोबल स्टार का खून से लथपथ रौद्र और खौफनाक अवतार सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। हाथों में बंदूक थामे हुए उनका ये नया रूप बेहद दमदार और भयावह लग रहा है।

2 min read
Jan 08, 2026
खून से लथपथ, हाथों में बंदूक... ग्लोबल स्टार का रौद्र और खौफनाक अवतार हुआ वायरल
हॉलीवुड फिल्म- द ब्लफ ( सोर्स: X @UniversoAlex)

Priyanka Chopra The Bluff: बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चहेती अभिनेत्री में से एक हैं और अब हॉलीवुड में अपनी दमदार एक्शन दिखाने के लिए तैयार हैं। बता दें, काफी समय से चर्चा में रही उनकी अपकिमंग हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' (The Bluff) से प्रियंका का पहला लुक आखिरकार सामने आ गया है। इस फिल्म में वे अब तक के अपने सबसे अनोखे और दमदार अवतार में नजर आने वाली हैं। प्रियंका ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

ग्लोबल स्टार का रौद्र और खौफनाक अवतार हुआ वायरल

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे 1800 के दशक की एक समुद्री डाकू (Pirate) के लुक में नजर आ रही हैं। एक फोटो में वे हाथ में तलवार लिए गुस्से में लड़ती नजर आ रही हैं, तो दूसरी तस्वीर में उनका चेहरा खून से लथपथ है और हाथ में बंदूक है। इन फोटोज को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- "मां, रक्षक और समुद्री डाकू। मिलिए 'ब्लडी मैरी' से।"

बता दें, फिल्म में प्रियंका 'एर्सेल बॉडेन' नाम की महिला का रोल अदा कर रही हैं, जिसे फिल्म में 'ब्लडी मैरी' का नाम दिया गया है। वो एक पूर्व समुद्री डाकू है, जो अपने हिंसक अतीत को पीछे छोड़कर अपने परिवार के साथ शांति से रहना चाहती है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उसके पुराने दुश्मन लूटा हुआ सोना और बदला लेने के लिए वापस लौट आते हैं। इसके बाद अपने परिवार की रक्षा के लिए 'ब्लडी मैरी' को एक बार फिर से खूंखार बनना पड़ता है।

धमाकेदार और दमदार काम

इतना ही नहीं, प्रियंका के इस दमदार अवतार को देखकर उनके पति और पॉप स्टार निक जोनस भी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए। निक ने प्रियंका की फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर लिखा, "मैं ये देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं कि पूरी दुनिया प्रियंका को इस फिल्म में धमाकेदार और दमदार काम करते हुए देखेगी।"

बता दें, रूसो ब्रदर्स के जरिए निर्मित और फ्रैंक ई. फ्लावर्स के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक्शन से भरपूर है। फिल्म में प्रियंका के साथ हॉलीवुड अभिनेता कार्ल अर्बन भी लीड रोल में हैं। 'द ब्लफ' 25 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो (Prime Video) पर रिलीज होने जा रही है। दरअसल, समुद्री डाकुओं की इस ऐतिहासिक और रोमांचक दुनिया में प्रियंका चोपड़ा को एक्शन करते देखना उनके भारतीय और अंतरराष्ट्रीय फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगा।

Published on:
08 Jan 2026 01:11 pm
Also Read
View All
ओम पुरी की Ex-wife सीमा कपूर ने खोले जिंदगी के पुराने पन्ने, बोलीं- ‘मैंने अपने अजन्मे बच्चे से बातें कीं’

सारा अली खान ने मनाया पाकिस्तानी अभिनेत्री कुबरा खान का जन्मदिन, दादी शर्मिला टैगोर भी आईं नजर, वीडियो वायरल

शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन PM ने काफिला रोक की थी मुलाकात

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग

Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं