बॉलीवुड

विदेश में हुआ प्रियंका चोपड़ा का अपमान, एक्ट्रेस का बिगाड़ के रख दिया नाम

Priyanka Chopra: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भारत छोड़ पति और बेटी के साथ अमेरिका शिफ्ट हो गई हैं। ऐसे में एक्ट्रेस का वहां अपमान हुआ है। इससे उनके फैंस काफी गुस्से में दिख रहे हैं।

2 min read
May 24, 2024
Priyanka chopra insulted british tv show

Priyanka Chopra: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस में से एक प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक बड़ी खबर आई है। ये सुनकर उनके फैंस को भी गुस्सा आ सकता है। एक्ट्रेस जितनी फेमस इंडिया में हैं उतनी ही मशहूर वह हॉलीवुड में भी हैं। एक्ट्रेस अब ग्लोबल स्टार बन गई हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी ज्यूलरी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। अब एक होस्ट ने एक्ट्रेस की भारी बेइज्जती की है।

अमेरिका में हुई प्रियंका चोपड़ा की बेइज्जती(Priyanka ChopraInsult in America)

प्रियंका चोपड़ा का मोम का एक स्टैच्यू लंदन के मैडम तुसाद में लगा हुआ है। 'एंडी पीटर्स गुड मॉर्निंग ब्रिटेन' टीवी शो के दौरान होस्ट ने जब अपना शो शुरू किया तो उन्होंने प्रियंका चोपड़े के स्टैच्यू की बात की और बात करते-करते उन्होंने प्रियंका चोपड़ा का नाम गलत ले लिया। एंडी पीटर्स ने पहले चिया और फिर चियानंका चॉप फ्री कह दिया। उसी समय उनके को-होस्ट ने उन्हें तुरंत ठीक किया। इसके बाद आदिल रे और चार्लोट हॉकिन्स ने उन्हें कहा कि एंडी अगर सही कहूं तो आप जब किसी के बगल में खड़े होने जा रहे होते हैं तो कम से कम यह पता कर लेना चाहिए कि उनका नाम क्या है। यह भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हैं जो अब अमेरिका में भी एक बड़ी स्टार हैं।

प्रियंका चोपड़ा के इस अपमान के बाद उनके फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। एक फैन ने लिखा, "ये बहुत बड़ा असम्मान है, सिर्फ नाम गलत लेना नहीं, क्योंकि गलती किसी से भी हो सकती है, लेकिन ये इरादतन किया गया है।" इसके साथ ही फैंस ने इसको “अपमानजनक” बताया है। एक और यूजर ने लिखा- "ये हमारे इंडिया की टॉप 10 एक्ट्रेस में से एक हैं आप कैसे इनका अपमान कर सकते हों?"

Also Read
View All

अगली खबर