बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ने सेलिब्रेट किया ‘नेशनल सेल्फी डे’, शेयर की अपनी खूबसूरत तस्वीर

अमेरिका में हर साल 21 जून को नेशनल सेल्फी डे सेलिब्रेट किया जाता है। ऐसे में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक बेहद ही खूबसूरत सेल्फी शेयर की है।
2 min read
priyanka_chopra.jpg
Priyanka Chopra

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। दुनियाभर में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्हें इंस्टाग्राम पर 64 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

प्रियंका ने सेलिब्रेट किया सेल्फी डे
दरअसल, अमेरिका में हर साल 21 जून को नेशनल सेल्फी डे सेलिब्रेट किया जाता है। ऐसे में प्रियंका ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक सेल्फी पोस्ट की है। तस्‍वीर में प्रियंका नीले और सफेद रंग के टॉप में नजर आ रही हैं। साथ ही, उन्होंने सनग्लासेस लगाए हुए हैं। फोटो में वह अपनी लग्जरी कार में बैठी हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा कि सेल्‍फी डे मनाने का यह सबसे सही तरीका है। प्रियंका की इस पोस्ट पर 8 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

निक जोनस से रह रही हैं दूर
बता दें कि पिछले काफी वक्त से प्रियंका चोपड़ा लंदन में रह रही हैं। वह रिचर्ड मैडेन के साथ सिटाडल और टेक्स्ट फॉर यू नामक फिल्म जैसी कई फिल्‍मों पर काम कर रही हैं। ऐसे में वह काफी दिनों से अपने पति निक जोनस से दूर रही हैं। प्रियंका और निक जोनस की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों ने साल 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी बड़े धूमधाम से हुई। प्रियंका ने अपनी शादी के लिए जोधपुर के उम्मैद भवन को चुना। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली थीं। शादी के बाद से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक फोटो शेयर करते रहते हैं।

Published on:
22 Jun 2021 04:32 pm