बॉलीवुड

खून से लथपथ दिखा प्रियंका चोपड़ा का चेहरा, फोटो हुई वायरल

प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से फोटो को शेयर किया है। फोटो में आप देख सकते हैं कि उनके पूरे चेहरे पर खून लगा हुआ है। ऐसा लग रहा है मानो प्रियंका के चेहरे पर चोट लग गई हो।

2 min read
Jul 15, 2021
Priyanka Chopra

नई दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। वह दुनियाभर में पॉपुलर हैं। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का डंका बजाया है। यही वजह है कि करोड़ों लोग उन्हें प्यार करते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। प्रियंका को इंस्टाग्राम पर 65 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। इसी से आप उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगा सकते हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी फोटो व वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरों को काफी पसंद किया जाता है।

अब प्रियंका चोपड़ा की एक बेहद ही डरावनी तस्वीर वायरल हो रही है। उनका चेहरा खून से लथपथ नजर आ रहा है। प्रियंका की ये फोटो उनके फैंस को चिंता होने लगी है। इस तस्वीर को प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से शेयर किया है। फोटो में आप देख सकते हैं कि उनके पूरे चेहरे पर खून लगा हुआ है। ऐसा लग रहा है मानो प्रियंका के चेहरे पर चोट लग गई हो। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।

दरअसल, इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने अपकमिंग शो Citadel के शूटिंग कर रही हैं। उनकी ये फोटो उसी शो की शूटिंग के दौरान की है। फोटो में प्रियंका येलो कलर के टॉप में नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'हा! तुम्हें दूसरे बंदे का हाल देखना चाहिए।' इसके साथ उन्होंने सेट लाइफ, एक्टर्स लाइफ और सिटाडेल जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल किया है।

बात करें प्रियंका चोपड़ा के शो Citadel तो इस सीरीज का निर्माण मार्वल फिल्मों की डायरेक्टर जोड़ी जो और एंथनी रूसो कर रहे हैं। इसमें प्रियंका के साथ हॉलीवुड फिल्म बॉडीगार्ड और गेम ऑफ़ थ्रोन्स में काम कर चुके रिचर्ड मैडेन होंगे। इस साल की शुरुआत से ही इस सीरीज की शूटिंग शूरू हो गई थी। इसके अलावा, प्रियंका फिल्म मेट्रिक्स 4, टेक्स्ट फॉर यू, मिंडी केलिंग की लिखी रोमांटिक कॉमेडी और मां आनंद शीला की बायोपिक में भी नजर आएंगी।

Published on:
15 Jul 2021 05:42 pm
Also Read
View All