शर्मिला ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'उस वक्त वहां करीना कपूर भी मौजूद थीं और ये करीना के साल 2011 के बर्थडे के अगले दिन की बात है। करीना मेरे सारे बच्चों की तरह मुश्किल घड़ी में वहां मौजूद थीं।' लेकिन लंबी बीमारी के बाद मंसूर अली खान पटौदी ने सिंतबर 2011 को दुनिया को अलविदा कह दिया। इसके एक साल बाद ही सैफ और करीना की शादी हुई थी। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए अपने इंटरव्यू में शर्मिला ने बताया था कि इस शादी के लिए बिल्कुल भी एक्साइटिड नहीं थीं।