दरअसल, हाल ही में करीना कपूर खान ने अपनी बुक ‘प्रेग्नेंसी बाइबिल’ लॉन्च की है। इस बुक में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के अनुभवों को साझा किया है। लेकिन अब इसी बुक से उनके छोटे नवाब की तस्वीर वायरल हो गई है। दावा किया जा रहा है कि ये फोटो जेह की है। वायरल हो रही तस्वीर में करीना अपने छोटे बेटे को माथे पर किस करती नजर आ रही हैं। फोटो देखकर फैंस कह रहे हैं कि जेह अपने बड़े भाई तैमूर की ही तरह क्यूट हैं।