बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ने बनवाया नया टैटू, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को टैटू बनवाना काफी पसंद है। उन्होंने साल 2012 में अपने पिता के सम्मान में अपने हाथ में एक टैटू बनवाया है। अब एक्ट्रेस ने एक और टैटू बनवाया है, जिसकी तस्वीर काफी वायरल हो रही है।
2 min read
• •
Updated: 19 Jun 2021, 2:53 PM IST
priyanka_chopra_1.jpg
Priyanka Chopra New Tattoo

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। उन्होंने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के साथ शादी की है। दोनों की शादी को दो साल से ज्यादा का वक्त हो गया है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से प्यार का इजहार करते रहते हैं। इसके अलावा, प्रियंका चोपड़ा फैंस के साथ अपनी बाकी चीजों को भी शेयर करती रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी बॉडी पर एक नया टैटू बनवाया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसका खुलासा किया है।

प्रियंका का टैटू हुआ वायरल
हालांकि, प्रियंका चोपड़ा ने ये टैटू अपने पति निक जोनस के लिए नहीं बनवाया है। दरअसल, ये टैटू प्रियंका ने अपने तीनों पालतू कुत्तों को डेडिकेट किया है। प्रियंका अपने पेट्स से काफी प्यार करती हैं। वह उनके साथ अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब उन्होंने अपने पेट्स के लिए एक बेहद ही खास टैटू बनवाया है। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से अपने टैटू का खुलासा किया है।

पैर पर बनवाया टैटू
प्रियंका ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनके पैर नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने पैर पर लाइट ब्लू कलर की नेलपेंट लगा रखी हैं। वहीं, उनके पैर में टैटू बना नजर आ रहा है। एक्ट्रेस कुत्तों के पंजों का निशान बनाया हुआ है। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, "समर नेल्स; समर टैटू #happyfeet." अब एक्ट्रेस का ये नया टैटू सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

तीन पेट्स को किया अडॉप्ट
प्रियंका चोपड़ा के पास तीन पेट हैं। सबसे पहले उन्होंने डायना को अडॉप्ट किया था। डायना को वह अपनी बेटी कहती हैं। इसके बाद प्रियंका ने शादी के बाद अपने पति निक जोनस को पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर गिनो गिफ्ट किया था। वहीं, कोविड के दौरान दोनों ने तीसरा डॉग पांडा अडॉप्ट किया था। तीनों के इंस्टाग्राम पर अकाउंट भी हैं। बता दें कि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने साल 2012 में अपने पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा के सम्मान में टैटू बनवाया था। कैंसर की बीमारी के कारण उनके पिता की मौत हो गई थी। इसके ठीक एक साल पहले उन्होंने अपनी लिखावट में 'डैडीज़ लिल गर्ल' नाम का टैटू बनवाया था।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव