बॉलीवुड

प्रियंका का ये कड़वा सच आया सामने, मिस वर्ल्ड बनने से पहले इस बी-ग्रेड फिल्म…

प्रियंका चोपड़ा के जीवन पर किताब ‘प्रियंका चोपड़ा: द डार्क हॉर्स’ लिखी गई है। उसी किताब के कुछ पन्नों में प्रियंका को लेकर एक बड़ा राज सामने आया है।
2 min read
• •
Updated: 7 Jul 2018, 12:07 PM IST
priyanka chopra life story when going to work in b grade movie
priyanka chopra life story when going to work in b grade movie

देसी गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्ररेस प्रियंका चोपड़ा आज के दौर में न सिर्फ बॅालीवुड पर राज कर रही हैं बल्कि हॅालीवुड में भी उन्होंने पर चार्म फैलाया हुआ है। पीसी ने आज क्वांटिको जैसे शोज में काम करके हॅालीवुड में अपनी एक खास पहचान बना ली है। प्रियंका ने इंडस्ट्री को कई बड़ी फिल्में दी हैं। लेकिन बर्फी, बॅाजीरॅाव मस्तानी, फैशन जैसी शानदार फिल्मों में काम कर चुकी पीसी का फिल्मी सफर इतना आसान नहीं था। उन्होंने अपने कॅरियर में कई ऐसे मोड़ देखे जब वह गिर सकती थीं लेकिन पीसी ने हार न मानते हुए उस मुश्किल का सामना किया और आज वह देश की टॅाप एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

हाल में प्रियंका चोपड़ा के जीवन पर किताब ‘प्रियंका चोपड़ा: द डार्क हॉर्स’ लिखी गई है। इस किताब को फिल्म पत्रकार भारती एस. प्रधान ने लिखा है।उसी किताब के कुछ पन्नों में प्रियंका को लेकर एक बड़ा राज सामने आया है। से प्रियंका को लेकर एक बड़ा राज सामने आया है।

यह राज यकीनन आपके रोंगटे खड़े कर देगा। किताब में बताया गया है कि साल 2000 में मिस वर्ल्ड रह चुकीं प्रियंका इस खिताब को जीतने से पहले एक्टिंग को लेकर स्ट्रगल कर रहीं थीं। उसी दौरान काम न मिलने की वजह से उन्होंने एक बी-ग्रेड फिल्म 'गुड नाइट प्रिंसेस' साइन की थी। इस फिल्म में पूजा बत्रा लीड किरदार में थीं।

वो तो पीसी की किस्मत अच्छी थी कि फिल्म बीच में रुक गई और यहां प्रियंका ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया। इसके बाद तो प्रियंका ने मुड़कर देखा ही नहीं और उन्हें बॉलीवुड फिल्मों में बड़े रोल ऑफर आने लगे।

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्में

प्रियंका जल्द ही एक बार फिर बॅालीवुड फिल्मों में दिखाई देने वाली हैं। जल्द ही वह सलमान खान के साथ अपकमिंग फिल्म 'भारत' में नजर आएंगी। इस फिल्म में सलमान और प्रियंका के अलावा दिशा पटानी भी मुख्य किरदार निभाती दिखाई देंगी। फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान पहली बार एक 17 साल के युवा से लेकर 60 साल के बूढ़े व्यक्ति का किरदार अदा करेंगे। इसके अलावा प्रियंका कुछ हॅालीवुड फिल्मों में भी दिखाई देंगी।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब