बॉलीवुड

प्रियंका-निक की शादी में मात्र 6 दिन बाकी, दोस्तों संग केक काटकर कर रहे प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन

प्रियंका की आने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के सेट पर देसी गर्ल की शादी से पहले सेलिब्रेशन किया गया।
2 min read
Nov 25, 2018
priyanka chopra nick jonas pre wedding celebration photos
priyanka chopra nick jonas pre wedding celebration photos

बॅालीवुड इंडस्ट्री के बाद हॅालीवुड में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॅालीवुड पॅाप स्टार निक जोनस संग सात फेरे लेने वाली हैं। एक्ट्रेस जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शाही तरीके से शादी करेंगी। इन दिनों प्रियंका के घर में चारों ओर शादी का माहौल है। निक जोनस भी शादी के लिए भारत आ चुके हैं। इसी बीच हाल में प्रियंका और निक की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दरअसल, प्रियंका की आने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के सेट पर देसी गर्ल की शादी से पहले सेलिब्रेशन किया गया। इस दौरान निक भी सेट पर मौजूद थे। प्रियंका ने पूरी टीम के साथ केक काटकर जश्न मनाया।

इन तस्वीरों में फिल्म में सिद्धार्थ रॉय कपूर और प्रियंका चोपड़ा के भाई भी पार्टी का लुफ्त उठाते दिखाई दिए। बता दें इन दिनों प्रियंका फिल्म की शूटिंग दिल्ली में कर रही हैं। साथ ही वह वहीं से अपनी शादी की शॉपिंग भी कर रही हैं।

सूत्रों की मानें तो उम्‍मेद भवन पैलेस में हैलीपैड तैयार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्र‍ियंका और निक हैलीकॉप्‍टर से उम्‍मेद भवन में दाख‍िल होंगे।

तो कहा जा सकता है कि जोधपुर के लोग जो प्र‍ियंका की एक झलक का इंतजार कर रहे हैं, उन्‍हें निराशा होगी। क्या आप जानते हैं उम्‍मेद भवन पैलेस में सिर्फ एक रात ठहरने का किराया 43 लाख रुपये है। रिपोर्ट के मुताबिक, शादी 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक चलेगी।

Published on:
25 Nov 2018 12:25 pm
Also Read
View All
‘मुझे लगा मैं मरने वाली हूं’, कैंसर की खबर ने तोड़ दिया था मनीषा कोइराला को, बोलीं- ‘वो रात ‘सबसे अकेली और लंबी थी’

Batwara 1947 First Review: जज्बातों से भरी सनी देओल-प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा’, पहला रिव्यू आया सामने

परवीन बाबी के लिए पिता कबीर बेदी के मां को छोड़ने पर पूजा बेदी ने की बात, बोलीं- दो लोगों ने तीसरे शख्स को अपने रिश्ते में आने दिया

राहुल गांधी को ‘डंबल’ बुलाने के बाद पलटीं कंगना रनौत, इंस्टाग्राम से हटा दीं तस्वीरें, ‘इटैलियन मां’ कमेंट पर भी विवाद

“मुंह में हड्डी दबाए बैठे हैं सेलिब्रिटीज”, नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना का पलटवार, झारखंड आंदोलन पर दिया बयान