बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा को किसने दिया प्यार में धोखा! एक साल पहले थी सीरियस रिलेशनशिप में

प्रियंका ने कहा कि उन्होंने कई लोगों के साथ हैंगआउट किया है और इस दौरान कई लोगों से मिली।
2 min read
• •
Updated: 7 Feb 2018, 5:54 PM IST
Priyanka chopra
Priyanka chopra

बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपने अभिनय कौशल के दम पर नाम कमा रही अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी तोड़ी है। प्रियंका ने हाल ही में एक साक्षात्कार में बताया कि वह एक साल पहले तक सीरियस रिलेशनशिप मे थी। साथ ही उन्होंने कहा कि लेकिन अब वह सिंगल है। बता दें कि प्रियंका ने पहली बार अपने निजी रिश्ते को लेकर खुलकर बता की है।

सिर्फ एक बार शादी करने में यकीन

प्रियंका ने कहा, 'मैं जीवन में सिर्फ एक बार शादी करने में विश्वास रखती हूं।' प्रियंका ने कहा कि उन्होंने कई लोगों के साथ हैंगआउट किया है और इस दौरान कई लोगों से मिली। साथ ही उन्होंने कहा, 'मैं कई लोगों को मौका देती हूं कि वो मुझे इंप्रेस करें लेकिन अभी तक ऐसा समय नहीं आया है।' प्रियंका ने कहा कि एक साल पहले तक वह सीरियस रिलेशनशिप में थी लेकिन अभी सिंगल हैं।

अभी किसी को डेट करने के मूड में नहीं

प्रियंका ने कहा कि वह अभी किसी को डेट करने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं है कि मेरे आसपास अच्छे लड़के नहीं है, लेकिन मैं दोबारा लक नहीं आजमाना चाहती। मैं काफी लंबे समय बाद सिंगल हुई हूं।'

'क्वांटिको के को स्टार्स को डेट नहीं किया
साक्षात्कार के दौरान जब प्रियंका से पूछा गया कि क्या उन्होंने क्वांटिको के को स्टार्स में से किसी को डेट किया? इस पर प्रियंका ने कहा कि वे सब शादीशुदा हैं। उन्होंने यह जरूर बताया कि उन्होंने अमेरिका को किसी को डेट किया था लेकिन उनका रिलेशन आगे तक नहीं चला वरना सबको पता चल जाता। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको के दो सीजन कर चुकी हैं और अब तीसरे सीजन की शूटिंग में वयस्त चल रही हैं। साथ ही उनके पास हॉलीवुड की दो फिल्में भी हैं। प्रियंका क्वांटिको सीजन 3 में छोटे बालों में नजर आएंगी। बता दें कि प्रियंका इस टीवी शो में एक एफबीआई एजेंट का किरदार निभा रही हैं।

Updated on:
7 Feb 2018, 5:54 PM IST
Published on:
Also Read
View All
“डेब्यू पर सचिन को वर्ल्ड कप खिलाने जैसा…”, नमित मल्होत्रा ने ‘रामायण’ के ग्लोबल विजन पर जाहिर की खुशी

Ramayana Twitter Reaction: रणबीर- साई पल्लवी की ‘रामायण’ देख किसी ने कहा- शानदार तो किसी का टूटा दिल, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

‘पहले से ज्यादा अब असुरक्षित हैं हम’, सैफ अली खान ने पर दिया बेबाक बयान, करीना कपूर का रिएक्शन वायरल

‘मैं नाईट ड्रेस में सड़क पर चिल्ला रही थी’, सैफ पर हमले की रात पर पहली बार करीना कपूर ने KWK में शेयर किया डरावना मंजर

अनुभव सिन्हा के बनारस बीट के गाने ‘कहां जाएंगे?’ का टीजर रिलीज, उर्दू शायरी और पेपर-आर्ट एनिमेशन से सजी है पहली झलक