18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डूंगरपुर @ ठीक एक साल बाद नदी ने फिर ले ली युवक की बलि

20 घंटे के बाद जेताणा के समीप किनारे पर मिला शव, गत वर्ष 16 अगस्त को युवक की मौत हो गई थी

2 min read
Google source verification

image

Ashish Bajpai

Aug 16, 2016

young man immersed in River

young man immersed in River

गोल गांव में सोमवार दोपहर सोम नदी में एक युवक बह गया। उसका शव 20 घंटे बाद मंगलवार सुबह नौ बजे सोम पुल से एक किमी दूर जेताणा गांव के पास नदी किनारे मिला। यह लगातार दूसरी घटना है। ठीक एक वर्ष पूर्व एक युवक सोम नदी में डूब गया था। जिस कारण उसकी जान चली गई थी। पूरे एक वर्ष बाद सोम नदी में ही यह दूसरा घटनाक्रम है।

पुलिस के अनुसार देहमौली कुडग़ांव जिला करौली निवासी हंसराज पुत्र खेमचंद जोशी सोमवार दोपहर अपने साथियों के साथ सोम नदी गोल में नहाने गया था। इस दौरान तेज बहाव में बह गया। साथियों के चिल्लाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए, लेकिन नदी के तेज बहाव के चलते कोई कुछ नहीं कर पाया। तहसीलदार रमणलाल पाटीदार तथा थानाधिकारी लक्ष्मण डांगी मय दल के मौके पर पहुंचे।

सोमकमला आम्बा बांध के गेट बंद करवाए। नदी में पानी कम होने पर देर शाम तक ग्रामीण व गोताखारों की मदद से युवक की तलाश जारी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर गेट वापस खुलवाए। मंगलवार तड़के चार बजे दोबारा गेट बंद कराकर दोबारा तलाशी अभियान शुरू कराया। सुबह नौ बजे सोम पुल से एक किमी दूर जैताणा की ओर पर नदी किनारे शव पड़ा मिला। शव देखते ही पिता का करुण विलाप फूट पड़ा। शव को आसपुर चिकित्सालय में लाकर बाद पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया।

प्रभात फेरी के लिए आए थे


मृतक हंसराज उसके पिता खेमचंद एवं अन्य दो लोग पांच दिन पूर्व प्रभात फेरी के लिए आए थे तथा होटल में ठहरे थे। अलग-अलग गांवों व शहरों में धर्म कार्य के बाद दान-दक्षिणा से गुजर बसर हो रहा था। बुधवार को रक्षाबंधन मनाने गांव जाने वाले थे, लेकिन इससे पूर्व ही हादसा होने से परिवार पर वज्रपात हो गया। शव को गांव तक ले जाने ग्रामीणों ने जनसहयोग से वाहन की व्यवस्था की।

सोम नदी में 16 अगस्त, 2015 को भी एक युवक की डूबने से मौत हो गई थी। सोमनदी एनिकट में तीन डूबते लोगों को बचाने के दौरान एक आदिवासी युवक नदी में बह गया था। एक साल बाद घटना की पुनरावृत्ति होना कस्बे में चर्चा का विषय बना रहा।