बॉलीवुड

Priyanka Chopra की Bollywood में वापसी, Krish 4 और Hollywood फिल्म का बड़ा ऐलान

Priyanka Chopra Krish 4: फिल्म 'कृष 4' इस समय प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। यशराज स्टूडियो इसके विजुअल्स पर बड़े पैमाने पर काम कर रहा है ताकि यह फिल्म पहले से भी अधिक भव्य और दमदार बन सके। प्रियंका चोपड़ा की वापसी से बॉलीवुड में नई एनर्जी आएगी।
3 min read
• •
Updated: 15 Apr 2025, 3:23 PM IST
Feature image

Priyanka Chopra Bollywood Comeback: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर भारतीय पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। एस.एस. राजामौली की अपकमिंग फिल्म में वो साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और जल्द ही फिल्म से जुड़ी डिटेल्स सामने आ सकती हैं।

'कृष 4' में ऋतिक रोशन के साथ फिर नजर आएंगी प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आ सकती है। 'कृष' फ्रेंचाइज़ी की अगली फिल्म 'कृष 4' को लेकर चर्चा जोरों पर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक रोशन इस बार निर्देशन की कमान खुद संभाल सकते हैं और प्रियंका के किरदार 'प्रिया' की वापसी भी तय मानी जा रही है।

हॉलीवुड में भी नहीं थमी प्रियंका की रफ्तार

बॉलीवुड के साथ-साथ प्रियंका हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी एक्टिव बनी हुई हैं। उन्होंने हाल ही में 'बेवॉच' को-स्टार जैक एफ्रोन के साथ एक नई फिल्म की घोषणा की है। प्रियंका ने यह खुलासा हॉलीवुड रिपोर्टर को दिए एक इंटरव्यू में किया और सोशल मीडिया पर इंटरव्यू की फोटोज शेयर कर इसकी कंफर्म भी की।

युवा अपराधी की कहानी पर आधारित है नई हॉलीवुड फिल्म

प्रियंका की यह अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म एक युवा अपराधी की कहानी पर आधारित है, जो जेल से छूटने के बाद एक टीवी कोर्टरूम शो के जज को बंधक बना लेता है। उसे लगता है कि उसी जज के फैसले ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। फिल्म में कॉमेडी का तगड़ा तड़का भी देखने को मिलेगा। हालांकि, फिल्म के नाम का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

फैंस में जबरदस्त उत्साह

प्रियंका के इस ऐलान के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों ही इंडस्ट्री में एक साथ एक्टिव रहने वाली प्रियंका को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

ऋतिक-प्रियंका की मुलाकात ने बढ़ाई 'कृष 4' की चर्चा

हाल ही में यूएस टूर के दौरान ऋतिक रोशन ने प्रियंका और उनके पति निक जोनास से मुलाकात की थी। चारों की साथ में शेयर की गई फोटो ने 'कृष 4' की अटकलों को और तेज कर दिया है।

'कृष 4' के प्री-प्रोडक्शन पर तेज़ी से हो रहा है काम

फिल्म 'कृष 4' इस समय प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। यशराज स्टूडियो इसके विजुअल्स पर बड़े पैमाने पर काम कर रहा है ताकि यह फिल्म पहले से भी अधिक भव्य और दमदार बन सके। प्रियंका चोपड़ा की वापसी से बॉलीवुड में एक नई एनर्जी आ गई है, और दर्शकों को अब उनके दोनों प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार है।

Updated on:
15 Apr 2025, 3:23 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट