बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा की मां ने दामाद निक जोनस से नाइटी में की थी पहली मुलाकात, दिलचस्प है किस्सा

कुछ वक्त पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब ‘Unfinished’ रिलीज की है। इसमें उन्होंने प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ के किस्सों का खुलासा किया है। इसी में उन्होंने ये भी बताया है कि निक जोनस से उनकी मां की पहली मुलाकात कैसे हुई थी।
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2021, 1:01 PM IST
priyanka_chopra_mother.jpg
Priyanka Chopra Mother first meeting with Nick jonas

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। उनकी दुनियाभर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया पर उन्हें करोड़ों लोग फॉलो करते हैं। उन्हें इंस्टाग्राम अकाउंट पर 66 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। इसी से आप उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगा सकते हैं। हालांकि, प्रियंका फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से साल 2018 में शादी की है। जिसके बाद से ही दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियंका की मां ने नाइटी में अपने होने वाले दामाद से मुलाकात की थी।

किताब में खोले कई राज
दरअसल, कुछ वक्त पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब ‘Unfinished’ रिलीज की है। इसमें उन्होंने प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ के किस्सों का खुलासा किया है। इसी में उन्होंने ये भी बताया है कि निक जोनस से उनकी मां की पहली मुलाकात कैसे हुई थी। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में भी प्रियंका ने इस मुलाकात का जिक्र किया था।

प्रियंका ने सुनाया मजेदार किस्सा
प्रियंका ने बताया कि उनकी मां ने जब निक जोनस से मुलाकात की थी तब वह नाइटी में थीं। उन्होंने कहा, 'जब मैं निक को अपने घर लेकर जा रही थी तब रात के लगभग 1 बजने वाले थे। उस दौरान मैं अपनी मां को फोन करना भी भूल गई थी। जब मुझे फोन करने के बारे में याद आया तब हम घर से सिर्फ 10 मिनट की दूरी पर ही थे। इसलिए मैंने सोचा कि सीधा घर चला जाया। प्रियंका उस घटना को याद कर आज भी मन ही मन हंस पड़ती हैं।'

निक को देखकर बाथरूम में घुस गईं मां
प्रियंका ने आगे बताया, 'मैं निक के साथ घर पहुंची तो मेरी मां हमें देखकर हैरान रह गईं। उस वक्त रात के 1 बज रहे थे। हमें देखकर उन्होंने कहा ओह! एक सेकंड। इसके बाद वह सीधा बाथरूम में घुस गईं और लिपस्टिक लगाने लगीं। इसके बाद वह मुझे कहने लगीं कि तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया था? अब मैं बाहर नहीं आऊंगी।’ मैंने उनसे कहा कि अगर आप बाहर नहीं आना चाहतीं, तो आप लिपस्टिक क्यों लगा रही हैं।' बता दें कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली थीं। आज दोनों अपनी खुशहाल मैरिड लाइफ जी रही हैं।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब