बॉलीवुड

अपने रेस्टोरेंट ‘सोना’ पहुंची प्रियंका चोपड़ा, वाइट ड्रेस पहने एक्ट्रेस की खूबसूरती ने लूटी महफिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में विदेश में अपना रेस्तंरा खोला है। जिसका नाम उन्होंने सोना रखा है। हाल ही में प्रियंका अपने रेस्तंरा में गई थीं। जहां से उन्होंने अपनी कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। देखिए एक्ट्रेस की ये खूबसूरत तस्वीरें।

2 min read
Priyanka Chopra stuns in white dress as she visits her restaurant Sona
VPriyanka Chopra stuns in white dress as she visits her restaurant Sona

नई दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। प्रियंका ने अपने काम से विदेश में अपनी पहचान कायम कर ली है। ऐसे में अब प्रियंका की लोकप्रियता भारत तक ही सीमित होकर नहीं गई हैं, बल्कि कई देशों में प्रियंका अब मशहूर हो चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने यूयॉर्क में अपना रेस्टोरेंट खोला है। जिसे वो अपने पति निक जोनस संग मिलकर चलाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपने रेस्टोरेंट सोना गई थीं। जहां उन्होंने खूब मस्ती की।

प्रियंका का आलीशान रेस्टोरेंट

प्रिंयका चोपड़ा अपने रेस्टोरेंट के दरवाजे पर खूबसूरत पोज देती हुईं नज़र आ रही है। तस्वीर में सोना रेस्टोरेंट की हल्की सी झलक भी देखने को मिल रही है। जो कि दिखने में काफी आलीशान लग रहा है।

मस्ती के मूड में प्रियंका चोपड़ा

हाथ में जूस का गिलास लिए प्रियंका चोपड़ा बेहद ही ग्लैमरस लग रही हैं। इस तस्वीर में प्रियंका बहुत खुश दिखाई दे रही हैं।

मेन्यू संग प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरत तस्वीर

हाथों में मेन्यू थामे प्रिंयका ने खूबसूरत अंदाज में दिया पोज।

प्रियंका चोपड़ा की आउटफिट

वाइट स्लिट ड्रेस पहने प्रियंका चोपड़ा बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। उनका ग्लैमरस अंदाज देख उनके पति निक जोनस भी उनकी तारीफ करते हुए खुद को रोक नहीं पाए। निक जोनस ने प्रियंका की तारीफ करते हुए उनके लिए प्यार वाले इमोजी भेजे।

यह भी पढ़ें- होंठ और नाक की सर्जरी कराने के लिए Priyanka Chopra को चुकानी पड़ी बड़ी कीमत, कई फिल्मों को कहना पड़ा 'Bye'

प्रियंका चोपड़ा का बोल्ड लुक

प्रियंका चोपड़ा वाइट ड्रेस में अपनी बैक फ्लॉन्ट करती हुईं ग्लैमरस का तड़का लगाती हुईं दिखाई दे रही हैं।

Published on:
10 Jul 2021 11:16 am