बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा से लेकर विपाशा बसु तक ये अभिनेत्रियां हो चुकी हैं शारीरिक शोषण व छेड़छाड़ का शिकार

इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेस ऐसी हैं जिन्हें यौन शोषण का सामना करना पड़ा है। कुछ ने तो अपनी सुरक्षा के लिए आवाज़ तक उठाई है, तो कुछ की आवाज डर से अंदर दबी ही रह गई है।

4 min read
Aug 28, 2021
these actress who were sexually assaul

नई दिल्ली। हमारे देश में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के मामले अक्सर सुनने को मिलते हैं। स्कूल से लेकर कॉलेज तक लड़कियां अपने आपको असुरक्षित सा महसूस करती हैं। इस तरह के अत्याचारों से ना केवल आम लड़कियां परेशान हैं, बल्कि हमारे बॉलीवुड की बड़ी से बड़ी स्टार भी इसका शिकार हो चुकी हैं। इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जिन्हें ये सब देखना पड़ा है। इतना ही नहीं कुछ तो ऐसी भी हैं जिन्हें यौन शोषण का सामना तक करना पड़ा है। कुछ ने तो अपनी सुरक्षा के लिए आवाज़ तक उठाई है, तो कुछ की आवाज इंड्रस्टी के अंदर दबी ही रह गई है। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा से लेकर कई बड़ी स्टार्स का नाम भी शामिल है।

प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बड़ी स्टार होने के साथ-साथ समाज सेवा के लिए भी सबसे आगे रहती हैं। न्यूयॉर्क में हुए 10वें वार्षिक महिला सम्मेलन में इस एक्ट्रेस ने हिस्सा लेकर महिलाओं से जुड़ी समस्याओं से रू-बरू हुईं थी, इस दौरान उन्होंने एक बड़ा खुलासा करके सबको हैरान कर दिया था। न्यूयॉर्क में आयोजित 10वें वार्षिक Women in the World Summit में प्रियंका ने सेक्शुअल हैरसमेंट की बात करने के दौरान यह स्वीकार किया था कि वह भी अपने शुरुआती दिनों में सेक्शुअल हैरसमेंट का शिकार हो चुकी हैं। हालांकि, उन्होंने घटना के बारे में ज्यादा कुछ खुलकर नही बताया था। लेकिन उनका यह इशारा भी सब कुछ समझने के लिए काफी था।

सोनम कपूर
प्रियंका चोपड़ा के बाद सोनम कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सोनम ने इस बात का खुलासा एक टॉक शो के दौरान करते हुए बताया था कि 13 साल की उम्र में उनके साथ एक आदमी ने छेड़छाड़ की थी। यह घटना उस दौरान हुई थी जब वो अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने के लिए गईं थीं। जहां स्नैक्स लेने के दौरान एक आदमी ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया और उनके ब्रेस्ट पर हाथ रख दिया था। सोनम तो उस वक्त इतनी सहम गईं थीं कि उन्हें यह तक समझ नहीं आया कि उनके साथ क्या हो रहा है। उन्होंने वहीं पर रोना शुरू कर दिया था। सोनम ने बताया कि उन्होंने 2-3 साल तक किसी को इस बारे में नहीं बताया।

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने फिल्मी पर्दे पर तो छेड़छाड़ का ड्रामा काफी देखा है लेकिन उनके साथ भी रियल लाइफ में छेड़छाड़ हो चुकी हैं। उस वक्त उनकी उम्र 14-15 साल की थी। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि जब वो अपनी फैमिली के साथ शाम को डिनर करके लौट रही थीं। तभी रास्ते में एक शख्स ने उनपर बुरी तरह अपना हाथ फेर दिया था। जिसके बाद एक्ट्रेस ने उसका पीछा किया और उसे काफी मारा था।

कंगना रनौत
हमेशा अपने बेबाक बयानों से चर्चा में रहने वाली मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। कंगना रनौत तो बहुत ही छोटी उम्र में शारीरिक शोषण का शिकार हुईं थीं। इस घटना ने कंगना रनौत को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया था। इस बात का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था।

कल्कि कोचलिन
एक्ट्रेस कल्कि ने भी अपने साथ हुए शारीरिक शोषण का खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने बताया कि जब वो 9 साल की थीं तब एक व्यक्ति ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाया था, उस वक्त उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। कल्कि को सबसे बड़ा डर ये था कि कहीं उनकी मां को इस बारे में न पता चल जाए। कल्कि ने कहा कि उन्होंने इस बात को छिपाकर रखा। उनकी ये सबसे बड़ी गलती थी।

फातिमा सना
दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने बताया था कि महज तीन साल की उम्र में वह यौन शोषण का शिकार हुई थीं। उन्होंने कहा था, ‘जब मैं तीन साल की थी तो मेरे साथ छेड़छाड़ की गई थी। यौन शोषण एक कलंक है। यही कारण है कि महिलाएं जीवन में हुए इस शोषण के बारे में कभी नहीं बात करती हैं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि आज दुनिया बदल गई है। इसके बारे में अधिक जागरुकता हुई है।‘

पायल घोष
अपने साथ हुए अत्याचार को उजागर करने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड अदाकारा पायल घोष का आता है, जिन्होंने अनुराग कश्यप पर छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए थे। पायल घोष के इस खुलासे के बाद जमकर हंगामा मचा था। वहीं अनुराग कश्यप ने खुद पर लगे सभी आरोपों को गलत बताया था।

बिपाशा बसु
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु भी छेड़छाड़ का दर्द महसूस कर चुकी हैं। अपनी फिल्म 'राज-3' के प्रमोशन के लिए बिपाशा अहमदाबाद में थीं। इस दौरान कार्यक्रम में एक शख्स ने उनके साथ बद्तमीजी की। वो शख्स बिपाशा की स्कर्ट खींचने की कोशिश कर रहा था। लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाया। इस घटना से एक्ट्रेस काफी डर गईं थीं।

Published on:
28 Aug 2021 03:22 pm
Also Read
View All