बॉलीवुड

सामने आया प्रियंका की शादी से जुड़ा गहरा राज, फेरों से एक दिन पहले करने जा रही ये काम

प्रियंका अपनी शादी की पूर्व संध्या यानी एक दिन पहले तक शूटिंग में बिजी रहने वाली हैं।
2 min read
Nov 23, 2018
Priyanka Chopra to shoot The Sky Is Pink just before her wedding day
Priyanka Chopra to shoot The Sky Is Pink just before her wedding day

बॅालीवुड और हॅालीवुड में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही निक जोनस से शादी करने वाली हैं। इन दिनों एक्ट्रेस के घर शादी की तैयारियां चल रही हैं। निक जोनस भी शादी के लिए भारत प्रधार चुके हैं। खुद प्रियंका ने उनके आने की खबर सोशल मीडिया पर दी।

साथ ही इन दिनों एक्ट्रेस फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग कर रही हैं। वैसे कहना गलत नहीं होगा इतने कामों के बीच भी प्रियंका के प्रोफेशनल व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया है। इस बारे में खुद फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के फिल्ममेकर सिद्धार्थ रॉय कपूर ने खुलासा किया है। साथ ही सिद्धार्थ ने एक्ट्रेस की शादी को लेकर एक बड़ी बात बताई है।

क्या आप जानते हैं प्रियंका अपनी शादी की पूर्व संध्या यानी एक दिन पहले तक शूटिंग में बिजी रहने वाली हैं। यह खुलासा सिद्धार्थ रॉय कपूर ने उस दौरान किया जब मीडिया ने उनके प्रियंका की शादी में जाने के बारे में सवाल किया। सिद्धार्थ रॉय कपूर ने आईएएनएस से कहा, 'प्रियंका अद्भुत हैं। वह शादी की पूर्व संध्या तक हमारे साथ शूटिंग करेंगी। मैं मानता हूं कि उनका यह रवैया बेहद प्रोफेशनल है।'

बता दें इन दिनों सिद्धार्थ कपूर 49वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्मोत्सव के साथ हो रहे फिल्म 'बाजार' के लिए पणजी में मौजूद हैं। उनकी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' सोनाली बोस द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में फरहान अख्तर भी प्रमुख भूमिका में हैं। इस वक्त फिल्म की शूटिंग दिल्ली में चल रही है।

Published on:
23 Nov 2018 09:57 am
Also Read
View All