
दीपिका-रणवीर की शादी होती ही सभी की नजरें अब बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा पर है। प्रियंका इसी साल अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस संग शादी के बंधन में बंधने की तैयारी में हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने अपनी शादी की डेट का खुलासा नहीं किया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में शादी की तारीख 2 दिसंबर सामने आ रही है।

खबर है की निक-प्रियंका की शाही शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में होगी। शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से होगी।

वहीं अब कपल की शादी से जुड़ी नई डिटेल सामने आई है। जिसके मुताबिक प्रियंका-निक 3 दिसंबर को क्रिश्चियन वेडिंग करेंगे।

मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, 2 दिसंबर को हिंदू रस्मों के अनुसार और 3 दिसंबर को दोनों क्रिश्चियन वेडिंग करेंगे। दोनों सेरेमनी एक ही वेन्यू पर होगी। वहीं जोधपुर में दोनों की शादी की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।

सूत्रों की मानें तो हिंदू रस्मों के दौरान प्रियंका अबु जानी और संदीप खोसला डिजाइन का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहनेंगी। वहीं क्रिश्चियन वेडिंग में प्रियंका Ralph Lauren का क्रिएशन पहनेंगी।