बॉलीवुड

भंसाली की फीमेल गैंगस्टर बन सकती हैं दीपिका और प्रियंका!

खबर आ रही है कि भंसाली एक फीमेल गैंगस्टर गंगुबाई कोठेवाली पर अपनी अगली फिल्म बनाने जा रहे हैं।

2 min read
Oct 31, 2018
Deepika and Priyanka

फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली पिछले लंबे समय से सिर्फ पीरियड ड्रामा फिल्में बना रहे थे। लेकिन इस बार वह नए कलेवर की फिल्म बनाने के मूड में हैं और उन्होंने तय किया है कि वह फीमेल गैंग्स्टर फिल्म बनाएंगे। 'पद्मावत' की रिलीज के बाद से सभी उनके नए प्रोजेक्ट के बारे में जानने के लिए उत्सुक थे। अब खबर आ रही है कि भंसाली एक फीमेल गैंगस्टर गंगुबाई कोठेवाली पर अपनी अगली फिल्म बनाने जा रहे हैं।

भंसाली अपनी फिल्मों की तब तक घोषणा नहीं करते, जब तक वह ठोस रूप से अपनी कहानी को लेकर आश्वस्त नहीं हो जाएं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह कई सालों से फीमेल गैंगस्टर गंगुबाई कोठेवाली पर फिल्म बनाने को लेकर सोच रहे थे और अब वह इसमें एक बार फिर से दिलचस्पी ले रहे हैं।

'हीरा मंडी' फानइल हुआ टाइटल
रिपोटर्स के अनुसार, संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा को अप्रोच किया था। लेकिन तब फिल्म फाइनल नहीं हो पाई थी। अब जब फिल्म शूटिंग शुरू होने की फाइनल स्टेज पर पहुंच गई तो सबसे अहम है फिल्म की लीड हीरोइन। क्या भंसाली अपनी सबसे फेवरेट एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ वापस आएंगे या फिर प्रियंका चोपड़ा बनेंगी फीमेल गैंगस्टर। हालांकि, अब तक यह तय नहीं हुआ है कि फिल्म में लीड किरदार कौनसी अभिनेत्री निभाएंगी। अब भी फिल्म की लीडिंग लेडी की तलाश जारी है।

आज पूजी जाती हैं गंगुबाई
वहीं बता दें कि गंगुबाई कोठेवाली कमाठीपुरा की मैडम के रूप में जानी जाती थी और एक दौर में कई वेश्यालय चलाया करती थीं। कमाठीपुरा में आज भी उनकी मूर्ति उनके सम्मान में स्थापित है और वहां की रहने वाली महिलाएं उनकी पूजा करती हैं। क्योंकि उस वक्त उन्होंने महिलाओं की काफी सेवा की थी। अब भंसाली ने गंगुबाई के जीवन को पर्दे पर लाने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भंसाली 10 साल पहले इस फिल्म को बनाने को लेकर रूची दिखा चुके हैं, लेकिन अब जाकर उन्होंने फाइनल निर्णय लिया।

सलमान करेंगे भंसाली की फिल्म
वहीं दूसरी तरफ खबर है कि संजय लीला की अगली फिल्म सलमान खान के साथ होगी। फिल्म को लेकर सलमान ने पिछले दिनों कहा कि हां वह भंसाली के साथ फिल्म कर रहे हैं, लेकिन उन तक अभी तक स्क्रिप्ट नहीं पहुंची है।

ये भी पढ़ें

प्रियंका के ब्राइडल शॅावर पार्टी में जान डालने पहुंची सोनाली बेंद्रे और नीतू सिंह, देखें तस्वीरें

Published on:
31 Oct 2018 11:24 am
Also Read
View All