
इन दिनों प्रियंका चोपड़ा की शादी सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं। वह जल्द ही हॅालीवुड के पॅाप स्टार निक जोनस से शादी करने वाली हैं। हाल में प्रियंका के लिए एक ब्राइडल शावर पार्टी रखी गई। इस दौरान उनके करीबी फ्रेंड्स, मां मधु चोपड़ा और निक जोनस की मां मौजूद थीं। पर पार्टी में जान डालने के लिए बाद में कोई और भी पार्टी में शामिल हुआ।

जी हां, पार्टी में जान डालने के लिए वहां सोनाली बेंद्रे और नीतू कपूर पहुंचे।

नीतू ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका और सोनाली संग तस्वीरें शेयर की हैं। नीतू कपूर ने कैप्शन लिखा, Lovly evening at Tiffany’s #priyankabridalshower @iamsonalibendre ❤️🤗

बता दें इन दिनों सोनाली न्यूयॉर्क में जहां हाई ग्रेड कैंसर का इलाज करा रही हैं।

वहीं नीतू पति ऋषि कपूर के मेडिकल ट्रीटमेंट की वजह से न्यूयॉर्क में हैं।