बॉलीवुड से हॅालीवुड में अपनी खासा पहचान बना चुकी पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में लंबे समय के बाद भारत आई हैं। प्रियंका लगातार सोशल मीडिया पर अपने भारत दौरे की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। अब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लखनऊ पहुंची हैं, जहां उनके खिलाफ जगह जगह प्रदर्शन हो रहा है।
बॉलीवुड से हॅालीवुड में अपनी खासा पहचान बना चुकी पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों भारत आई हुई हैं। इस बार पूरे तीन साल बाद वह अपने देश लौटी हैं। एक्ट्रेस जब से आई हैं वीडियोज के जरिए सुर्खियों में हैं। इंस्टाग्राम पर वह लगातार अपने वीडियोज पोस्ट कर रही हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार को लखनऊ में यूनिसेफ के ऑफिस का दौरा किया। प्रियंका दो दिन तक लखनऊ में रहेंगी। साथ में कई सामाजिक जिम्मेदारियों को भी पूरा करेंगी। सोमवार सुबह प्रियंका ने निगोहां के लालपुर के नजदीक आंगनबाड़ी केंद्र का भ्रमण किया।
यहां उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत की। अपनी यात्रा पर प्रियंका को उत्तर प्रदेश में लड़कियों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव को खत्म करने के लिए यूनिसेफ और उसके सहयोगियों के किए गए कामों को देखते हुए देखा गया।
उन्होंने पूछा कि बच्चों को पोषण आहार के रूप में क्या खिलाया जाता है। इसके साथ ही बच्चों के बीच काफी समय बिताया।
यह भी पढ़ें- कभी मां नहीं बन पाएंगी Selena Gomez
इस बीच उनका विरोध भी शुरू हो गया है। लखनऊ के गोमतीनगर में प्रियंका चोपड़ा के विरोध में पोस्टर लगाए गए। पोस्टर में लिखा था- You Are Not Welcome In City Of Nawabs यानी नवाबों के शहर में तुम्हारा स्वागत नहीं है। उनके विरोध में पोस्टर किन लोगों के द्वारा लगाए गए हैं इसका अभी पता नही चल पाया है।
प्रियंका चोपड़ा लखनऊ में 2 दिन के लिए मौजूद है इस दौरान वह यूनिसेफ की तरफ से कई प्रोग्राम अटेंड करेंगी। आज प्रियंका चोपड़ा लोक बंधु अस्पताल जाएंगी और वन स्टॉप सेंटर 181 महिला हेल्पलाइन जाएंगी।
इसके अलावा वह न्यू बोर्न केयर यूनिट और महिला चिकित्सालय के साथ गोमतीनगर स्थित यूनिसेफ कार्यालय पहुंचेंगी।
प्रियंका को 2016 में ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर के रूप में चुना गया था। वह बच्चों के अधिकारों और लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मीडिया पैनल कॉन्फरेंस में भी हिस्सा लेती रहती हैं। वह भारत में जिन प्रमुख यूनिसेफ अभियानों से जुड़ी हुई हैं।
यह भी पढ़ें- मुंबई छोड़ने पर इमोशनल हुईं प्रियंका